बंगाल में बोलीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता- 4 मई के बाद महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए, घुसपैठियों का होगा हिसाब

Updated at : 11 Apr 2026 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta Bengal Rally West Bengal Election 2026 News

Delhi CM Rekha Gupta Bengal Rally: भाजपा प्रत्याशी पार्थो घोष के समर्थन में रानीगंज पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता. महिलाओं को 3000 रुपए और मुफ्त बस यात्रा की घोषणा भी की. घुसपैठियों और भ्रष्टाचार पर रेखा शर्मा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा.

विज्ञापन

Delhi CM Rekha Gupta Bengal Rally| रानीगंज/पानागढ़, जीतू/मुकेश तिवारी : बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम दौर के प्रचार में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. शनिवार को रानीगंज और पानागढ़ में दिल्ली की चीफ मिनिस्टर रेखा गुप्ता ने 2 रैलियों को संबोधित किया. रानीगंज के बरदही स्थित सुंदरनगर मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विशाल जनसभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला. चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद बिना पंडाल के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने दावा किया कि 5 मई को बंगाल में भाजपा का ‘नया सूरज’ उगेगा और राज्य घुसपैठियों से मुक्त होगा.

सुख-समृद्धि चाहिए तो भाजपा को चुनिए : रेखा गुप्ता

पानागढ़ बाजार ऑफिस पाड़ा इलाके में गलसी के भाजपा उम्मीदवार राजू पात्रा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार, भय और आतंक को खत्म करना है, तो ‘कमल’ को सरकार में लाना होगा. कमल मां लक्ष्मी को बहुत पसंद है. मां लक्ष्मी कमल पर ही आती हैं.

गलसी के भाजपा उम्मीदवार को बताया बुलडोजर बाबा

रेखा गुप्ता ने गलसी के भाजपा प्रत्याशी राजू पात्रा को बुलडोजर बाबा बताया. कहा कि बुलडोजर बाबा को जिताइए, ये आप सबकी रक्षा करेंगे. भाजपा प्रार्थी राजू पात्रा नामांकन के दिन बुलडोजर पर चढ़कर नामांकन करने गये थे. तब से वह बुलडोजर बाबा के रूप में चर्चित हो गये हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

महिलाओं के लिए 3000 रुपए और फ्री बस यात्रा की गारंटी

इससे पहले रानीगंज में चुनावी वादों की झड़ी लगाते हुए रेखा गुप्ता ने बंगाल की महिलाओं के लिए बड़े ऐलान किये. सम्मान राशि, फ्री ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा की गारंटी दी.

  • सम्मान राशि : भाजपा की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल की हर महिला को प्रतिमाह 3,000 रुपए की सम्मान राशि दी जायेगी.
  • फ्री ट्रांसपोर्ट : महिलाओं को राज्य की सरकारी बसों में यात्रा करने के लिए कोई किराया नहीं देना होगा.
  • सुरक्षा : वर्तमान सरकार को घेरते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि टीएमसी को बेटियों की इज्जत की नहीं, घुसपैठियों की चिंता है. भाजपा की प्राथमिकता केवल ‘महिला सुरक्षा’ होगी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के शोर में ‘सुकून’ वाली तस्वीर, दुर्गापुर में गले मिले BJP-CPM प्रत्याशी, पूर्व मेयर ने दिया ‘गुरु मंत्र’

घुसपैठियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की चेतावनी

दिल्ली की चीफ मिनिस्टर रेखा गुप्ता ने घुसपैठ के मुद्दे पर कहा कि बंगाल के संसाधनों पर पहला अधिकार यहां के मूल निवासियों का है. यह मां दुर्गा और छठी मैया में आस्था रखने वालों की धरती है. 4 मई के बाद बंगाल में घुसपैठ का सिलसिला थम जायेगा. उन्हें बंगाल से बाहर निकाला जायेगा. अगर आपको बिना डरे अपने पर्व-त्योहार मनाने हैं, तो भाजपा को सत्ता में लाना ही होगा.

इसे भी पढ़ें : पूर्वस्थली में गरजे पीएम मोदी- 4 मई के नतीजों का ट्रेलर है यह जनसैलाब, घुसपैठियों को बोरिया-बिस्तर बांधने की चेतावनी

भ्रष्टाचार और भतीजावाद पर तीखा हमला

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री को केवल अपने भतीजे के भविष्य की चिंता है. बंगाल की जनता की नहीं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार आते ही टीएमसी के भ्रष्ट नेताओं को जेल भेजा जायेगा. उनके अनुसार, पिछले 15 वर्षों के ‘कुशासन’ का अंत अब बेहद करीब है.

इसे भी पढ़ें : भारत कोई धर्मशाला नहीं है…, बांकुड़ा में गरजे अमित शाह, बोले- जड़ से मिटा देंगे TMC का सिंडिकेट राज

गर्मी पर भारी पड़ा जय श्रीराम का जोश

सुंदरनगर मैदान में भीषण गर्मी के बावजूद भाजपा प्रत्याशी पार्थो घोष के समर्थन में जुटी भीड़ का उत्साह देखते ही बन रहा था. जैसे ही रेखा गुप्ता मंच पर पहुंचीं, पूरा इलाका जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा. कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र गोत्याल, जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य और शमशेर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: सैंथिया में बोले अभिषेक बनर्जी- मोदी की गारंटी मतलब जीरो वारंटी, ममता की गारंटी खांटी सोना

भवानीपुर से मेरा पत्ता काटना चाहती थी BJP, केशियारी में बोलीं ममता बनर्जी, 90 लाख वोटर और UCC पर आर-पार

27 लाख वोटर की ‘नो एंट्री’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने पलटी बाजी, अंतिम समय में जुड़े 2 नाम, कौन हैं वो?

बंगाल में महिलाओं-बेरोजगारों को हर महीने 3000 रुपए, भाजपा के 15 पेज के संकल्प पत्र की खास बातें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola