भाजपा की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार में लिप्त तृणमूलियों से हिसाब लेंगे : मोदी
Published by : AMIT KUMAR Updated At : 11 Apr 2026 9:36 PM
पूर्व बर्दवान जिले के पूर्व स्थली दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के शिमलन मैदान में शनिवार को भाजपा की विजय संकल्प सभा हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले की 16 विधानसभा सीटों से खड़े भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया.
बर्दवान/पानागढ़.
पूर्व बर्दवान जिले के पूर्व स्थली दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के शिमलन मैदान में शनिवार को भाजपा की विजय संकल्प सभा हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले की 16 विधानसभा सीटों से खड़े भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया.परिवर्तन से बदलेगा बंगाल का भविष्य
उन्होंने कहा कि परिवर्तन ही पश्चिम बंगाल का भविष्य बदलेगा और इसी उद्देश्य से भ्रष्टाचार और अराजकता वाली सरकार को हटाना जरूरी है. सभा में उमड़ी भीड़ का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता ममता सरकार को विदा करेगी. उन्होंने इसे चैतन्य महाप्रभु की पवित्र भूमि बताते हुए कहा कि लोगों का उत्साह 4 मई के नतीजों का संकेत है.
मोदी ने कहा कि अन्य राज्यों में भारी मतदान, खासकर महिलाओं की भागीदारी से भाजपा का जनाधार बढ़ा है और बंगाल में भी पार्टी जीत की ओर बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र राज्य के विकास का पूरा खाका पेश करता है.कानून व्यवस्था पर हमला
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर श्वेत पत्र जारी किया जाएगा. तृणमूल सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रियों, विधायकों और सिंडिकेट से जुड़े मामलों का खुलासा किया जायेगा. सैंड माइनिंग और कटवा ब्लास्ट जैसी घटनाओं की जांच कराने की बात भी कही. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 सालों में राज्य में लोगों को डर और भय के माहौल में रखा गया है और यह चुनाव उस डर को खत्म करने का है.डबल इंजन सरकार का वादा
मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर किसानों को डबल इंजन सरकार से डबल लाभ मिलेगा. राज्य और केंद्र मिलाकर किसानों को 9000 रुपये तक का लाभ मिलेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने केंद्र की योजनाओं को रोककर जनता को नुकसान पहुंचाया है.उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी, जिससे लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. साथ ही मतुआ और नमोशुद्र समुदाय के लिए योजनाएं लागू करने का आश्वासन दिया.
सीएए और घुसपैठ पर सख्त रुख
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही सीएए के तहत शरणार्थियों को नागरिकता दी जायेगी. घुसपैठियों पर कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अवैध रूप से लाभ लेने वालों का हिसाब किया जाएगा और उन्हें वापस भेजा जाएगा.
सभा में पूर्वस्थली दक्षिण के प्राण कृष्ण तपादार, पूर्वस्थली उत्तर के गोपाल चट्टोपाध्याय, कालना के सिद्धार्थ मजूमदार, भातार के सौमेन कर्फा, कटवा के कृष्णा घोष और मंत्रेश्वर के सैकत पंजा सहित अन्य प्रत्याशी मौजूद थे. प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और जिला अध्यक्ष अभिजीत ता भी मंच पर उपस्थित रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










