मोदी की गारंटी माने जीरो वारंटी : अभिषेक बनर्जी
Published by : AMIT KUMAR Updated At : 11 Apr 2026 9:38 PM
बीरभूम जिले के सैंथिया में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा क्षेत्र से खड़े तृणमूल प्रत्याशी नीलाबती साहा समेत अन्य उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया.
बर्दवान/पानागढ़.
बीरभूम जिले के सैंथिया में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा क्षेत्र से खड़े तृणमूल प्रत्याशी नीलाबती साहा समेत अन्य उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया.मोदी सरकार की गारंटी पर सवाल
अभिषेक बनर्जी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि “मोदी जी की गारंटी का मतलब जीरो वारंटी है.” उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपये खाते में आने और हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे पूरे नहीं हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल लोगों को भ्रमित करती है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गारंटी “खाटी सोना” है, जो हर वादे को पूरा करती है.
राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख
उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने जो भी वादे किए, उन्हें पूरा किया है. लक्ष्मी भंडार, युवा साथी और स्वास्थ्य साथी जैसी योजनाएं आगे भी जारी रहेंगी. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राज्य के कई योजनाओं के फंड रोक दिये, इसके बावजूद राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से बकाया भुगतान किया और विकास कार्य जारी रखा.
महंगाई और नीतियों को लेकर केंद्र पर हमला
अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है. उन्होंने रेलवे किराए में बढ़ोतरी व विभिन्न प्रक्रियाओं में लोगों को लाइन में खड़ा रखने को लेकर भी केंद्र की आलोचना की.
भाजपा की राजनीति पर टिप्पणी
उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करती है, जबकि तृणमूल सभी धर्मों को साथ लेकर चलने की बात करती है. उन्होंने लोगों से भाजपा के “छलावे” से दूर रहने और तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की. सभा में जिले की अन्य विधानसभा सीटों से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी और कई नेता भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










