मेनगेट फ्लाइओवर में फंसा कंक्रीट मिक्सिंग वैन, जाम रहा जीटी रोड
Published by :AMIT KUMAR
Published at :09 Mar 2026 9:39 PM (IST)
विज्ञापन

शहर के मेनगेट जीटी रोड स्थित फ्लाइओवर के नीचे कंक्रीट मिक्सिंग वैन का ट्रेलर फंस गया, जिससे आसनसोल-दुर्गापुर रूट में यातायात कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
शहर के मेनगेट जीटी रोड स्थित फ्लाइओवर के नीचे कंक्रीट मिक्सिंग वैन का ट्रेलर फंस गया, जिससे आसनसोल-दुर्गापुर रूट में यातायात कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया. रविवार देर रात की इस घटना की सूचना पाते ही ट्रैफिक और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को निकाल कर आगे रवाना किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार कंक्रीट मिक्सिंग वैन का ट्रेलर गुजरात से डानकुनी की ओर जा रहा था. रविवार रात करीब 11:30 बजे ट्रेलर मेनगेट पार कर फ्लाइओवर के नीचे से गुजर रहा था, तभी मशीन की ऊंचाई अधिक होने के कारण ट्रेलर फ्लाइओवर में फंस गया. घटना के बाद जीटी रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. देर रात तक कई छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे. ट्रैफिक विभाग ने स्थिति संभालने के लिए कुछ वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भी भेजा. इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ. मशीन देख जुटी लोगों की भीड़ ट्रेलर में लदी बड़ी मशीन को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. कई लोग इसे मिसाइल जैसी आकृति वाली मशीन बता रहे थे. पुलिस ने भीड़ को हटाकर ट्रेलर को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया पूरी करायी. स्थानीय लोगों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस मार्ग से अक्सर भारी मशीनें और बड़े ट्रेलर गुजरते हैं. ऐसे में फ्लाईओवर के नीचे ऊंचाई को लेकर पहले भी कई बार दिक्कत सामने आ चुकी है. इस घटना के बाद फिर से इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




