सिउड़ी में बदमाशों को दबोचने गयी पुलिस टीम पर टूट पड़े ग्रामीण, कई पुलिसवाले जख्मी

उत्तेजित ग्रामीणों ने आइसी पर भी हमले की कोशिश की, पर समय रहते भारी पुलिस बल ने वहां पहुंच कर बिगड़ती स्थिति संभाल ली.
हमले में बाल-बाल बचे सिउड़ी थाने के आइसी भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा लाठीचार्ज करने पर काबू में आये हालात बीरभूम. मंगलवार को सुबह जिले के सिउड़ी थाना क्षेत्र के मल्लिकपुर ग्राम पंचायत अंचल के मिनी स्टील इलाके में दो बदमाशों को दबोचने के लिए थाने के आइसी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इसमें कई पुलिस वालों के जख्मी होने की खबर है. यहां तक कि उत्तेजित ग्रामीणों ने आइसी पर भी हमले की कोशिश की, पर समय रहते भारी पुलिस बल ने वहां पहुंच कर बिगड़ती स्थिति संभाल ली. राज्य में पुलिस पर हमला करने का यह पहला मामला नहीं है. हाल ही में डोमकल के गोलपोखर इलाके में पुलिस पर हमला करने के मामले ने तुल पकड़ा था. अब बीरभूम जिले में यह घटना सामने आयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह इलाके में दो युवक बंदूक लहराते हुए ग्रामीणों को धमका रहे थे. बाद में स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर दोनों युवकों को पकड़ कर बुरी तरह पीट दिया. इससे इलाके में उत्तेजना फैल गयी. सूचना पाते ही पुलिस टीम वहां पहुंची और दोनों बदमाशों को पकड़ कर ले जा रही थी. तभी पुलिस टीम पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हमला कर दिया. दोनों बदमाशों को खुद सजा देने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. पुलिस की गिरफ्त से दोनों बदमाशों को छुड़ाने की कोशिश करने लगे. इससे उत्तेजना बढ़ गयी. आक्रोशित लोगों के हमले में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है. लोगों का आक्रोश देख पुलिस पीछे हटने लगी. बाद में विशाल पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति संभाली. पुलिस के उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. फिर भीड़ तितर-बितर हुई. दोनों बदमाशों को इलाके से पुलिस पकड़ कर थाने ले गयी है. उनके आग्नेयास्त्र भी पुलिस ने जब्त कर लिये हैं. घटना की जांच में पुलिस लग गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




