बरजोड़ा में 80 परिवार भाजपा में हुए शामिल
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
बरजोड़ा विधानसभा क्षेत्र के बृंदावनपुर अंचल में तृणमूल कांग्रेस और माकपा छोड़कर 80 परिवार भाजपा में शामिल हो गए.
विज्ञापन
बांकुड़ा.
बरजोड़ा विधानसभा क्षेत्र के बृंदावनपुर अंचल में तृणमूल कांग्रेस और माकपा छोड़कर 80 परिवार भाजपा में शामिल हो गए. ये परिवार कनाई और बरकुड़ा गांव के निवासी हैं. शनिवार को बिष्णुपुर सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष तापस बोस और बरजोड़ा विधानसभा सीट के उम्मीदवार बिल्लेश्वर सिन्हा ने सभी परिवारों को पार्टी का झंडा थमाकर शामिल कराया. तापस बोस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और डबल इंजन सरकार के लक्ष्य से प्रभावित होकर ये परिवार भाजपा में शामिल हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि 2026 में तृणमूल को पराजित कर भाजपा सत्ता में आएगी.चुनाव से पहले भाजपा को मजबूती
बिल्लेश्वर सिन्हा ने कहा कि चुनाव से पहले बड़ी संख्या में लोगों का जुड़ना भाजपा के लिए मजबूती का संकेत है. उन्होंने विश्वास जताया कि इसका असर चुनाव परिणाम पर भी पड़ेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










