कालियाचक कांड पर राज्य सरकार को भाजपा ने घेरा

Updated at : 04 Apr 2026 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
कालियाचक कांड पर राज्य सरकार को भाजपा ने घेरा

मालदा के कालियाचक में हुई हालिया घटना को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला.

विज्ञापन

आसनसोल.

मालदा के कालियाचक में हुई हालिया घटना को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. भाजपा के आसनसोल जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा कि यह केवल कानून-व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था व लोकतांत्रिक ढांचे पर संगठित हमला है.

न्यायिक अफसरों को बंधक बनाने पर चिंता

देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि तीन महिला न्यायाधीशों समेत सात न्यायिक अधिकारियों को करीब 15 घंटे तक बंधक बनाकर रखना गंभीर और चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि इस दौरान हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं हुईं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. राष्ट्रीय राजमार्ग 12 के अवरुद्ध होने से उत्तर और दक्षिण बंगाल के बीच संपर्क भी प्रभावित हुआ.

प्रशासनिक विफलता और साजिश का आरोप

देवतनु भट्टाचार्य ने इसे राज्य की प्रशासनिक विफलता बताते हुए आरोप लगाया कि इसके पीछे सत्तारूढ़ दल का समर्थन है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची शुद्धिकरण प्रक्रिया के बीच एक विशेष वोट बैंक को बचाने के लिए अस्थिरता फैलाने की कोशिश हो रही है. देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि जब न्यायाधीश ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है. उन्होंने मीडिया पर हमले और महिला न्यायाधीशों को बंधक बनाने की घटना को कानून के शासन के कमजोर होने का संकेत बताया. देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि पहले भी राज्य में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं और यह उसी क्रम का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि अब जनता जागरूक है और ऐसी घटनाओं का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola