पाइपगन, कारतूस के साथ सुपल बाउरी गिरफ्तार, भेजा गया हवालात

बाराबनी थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र के सरिसातली-राखागाड़िया रोड पर शुक्रवार रात को झपट्टामार गिरोह का एक सदस्य स्थानीय खोशनगर गांव का निवासी सुपल बाउरी (45) को पुलिस ने पाइपगन और एक राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.
आसनसोल/रूपनारायणपुर.
बाराबनी थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र के सरिसातली-राखागाड़िया रोड पर शुक्रवार रात को झपट्टामार गिरोह का एक सदस्य स्थानीय खोशनगर गांव का निवासी सुपल बाउरी (45) को पुलिस ने पाइपगन और एक राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी ने स्वीकर किया कि वह लोग इस सड़क झपटमारी की घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे. इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया. सहायक अवर निरीक्षक निताई समाद्दर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बाराबनी थाना केस संख्या 55/26 में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1बी)(ए)27 के तहत मामला दर्ज हुआ. शनिवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जांच अधिकारी की अपील पर अदालत ने आरोपी को तीन दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया.सहायक अवर निरीक्षक श्री समाद्दर ने अपनी शिकायत में कहा कि शुक्रवार शाम सवा छह बजे उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग हथियारों से लैस होकर सरिसातली-राखागोरिया रोड पर गलत इरादे से घूम रहे हैं. उन्होंने इसकी जानकारी थाना प्रभारी दीपेंदु मुखर्जी को दी. उनके निर्देश पर एक टीम लेकर उस इलाके में गये. पुलिस को देखते ही वे लोग इधर उधर भाग निकले. एक व्यक्ति इलाके में सुप्रीम फैक्ट्री के पास झाड़ियों में छिपा हुआ था. घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया. उसके पास से एक पाइपगन और कारतूस बरामद हुआ. उसने स्वीकर किया कि झपटमारी की घटना को अंजाम देने के लिए यहां जमा हुए थे.इस साल पुलिस ने जब्त किये भारी मात्रा में हथियार
जनवरी
दो जनवरी को कांकसा थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया
दो जनवरी को दुर्गापुर थाना पुलिस ने रिवाल्वर और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया13 जनवरी को आसनसोल नॉर्थ थाना ने पिस्तौल और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया
फरवरी
18 फरवरी को आसनसोल नॉर्थ थाना ने एक पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया
मार्च
तीन मार्च को आसनसोल साउथ थाना ने पिस्तौल और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया
चार मार्च को जामुड़िया थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार कियाछह मार्च को आसनसोल नॉर्थ थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया
आठ मार्च को आसनसोल साउथ थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार कियाआठ मार्च को एनटीएस थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया
11 मार्च को एनटीएस थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ दो को गिरफ्तार किया14 मार्च को रानीगंज थाना ने पाइपगन और दो कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया
16 मार्च को पांडवेश्वर थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया17 मार्च को जामुड़िया थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया
18 मार्च को फरीदपुर थाना ने एक पाइपगन और दो कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार18 मार्च को आसनसोल नॉर्थ थाना ने पाइपगन और दो कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार
20 मार्च जामुड़िया थाना पुलिस ने पाइपगन और दो कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार22 मार्च को बराबनी थाना पुलिस ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार
24 मार्च को दुर्गापुर थाना पुलिस ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार24 मार्च कुल्टी थाना पुलिस ने एक पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया
अप्रैल
तीन अप्रैल को बाराबनी थाना पुलिस ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




