रानीगंज स्थानांतरण बस एक चुनावी छलावा, भरमा रहीं सीएम : पार्थ
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पार्थ घोष ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों पर तीखा हमला बोला है.
विज्ञापन
रानीगंज.
रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पार्थ घोष ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों पर तीखा हमला बोला है. शुक्रवार रात एक संवाददाता सम्मेलन (प्रेस कॉन्फ्रेंस) को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि रानीगंज का स्थानांतरण कभी नहीं होगा और मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान केवल जनता को गुमराह करने की एक कोशिश है. पार्थ घोष ने मुख्यमंत्री के अंडाल में दिए गए भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ममता बनर्जी गलत तथ्य पेश कर रही हैं और उनके शब्दों की कोई अहमियत नहीं है. उन्होंने कहा कि रानीगंज जैसे शहर को स्थानांतरित करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन (अधिसूचना) जारी करनी पड़ती है, जिसके बाद उच्च स्तरीय बैठकें होती हैं.बिना किसी प्रक्रिया के केवल मंच से घोषणा करना आधारहीन है.भाजपा प्रत्याशी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री द्वारा रानीगंज वासियों को अन्यत्र बसने की अपील केवल चुनाव के समय लोगों को डराने या “चमक ” (छलावा) देने के लिए की जा रही है.ओपन कास्ट माइनिंग का विरोध
शहर के भविष्य और पर्यावरण पर चिंता व्यक्त करते हुए पार्थ घोष ने कहा कि रानीगंज शहर के चारों ओर ओपन कास्ट माइनिंग (खुली खदानें) शुरू करने की संभावना जताई जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शहर को घेरकर इस तरह का कोई कदम उठाया गया, तो भाजपा इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करेगी. हालांकि, निजी संस्थाओं द्वारा कोयला उत्खनन की प्रक्रिया पर पूछे गए सवालों पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया.प्रधानमंत्री की जनसभा पर चर्चा
इस बैठक के दौरान पार्थ घोष ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसनसोल के पोलो ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










