नदिया में तृणमूल नेता की हत्या से आसनसोल में उबाल

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : नदिया जिला हांसखली ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सह बाबूल पंचायत प्रधान दुलाल विश्वास की निर्मम हत्या के विरोध में आसनसोल नार्थ ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस ने बीएनआर स्थित रवीन्द्र भवन के समक्ष एमएमआइसी (क्रीड़ा व संस्कृति) अभिजीत घटक की अध्यक्षता में विक्षोभ सभा आयोजित की. जिसमें आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक वन अध्यक्ष पार्षद गुरूदास चटर्जी, […]

विज्ञापन
आसनसोल : नदिया जिला हांसखली ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सह बाबूल पंचायत प्रधान दुलाल विश्वास की निर्मम हत्या के विरोध में आसनसोल नार्थ ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस ने बीएनआर स्थित रवीन्द्र भवन के समक्ष एमएमआइसी (क्रीड़ा व संस्कृति) अभिजीत घटक की अध्यक्षता में विक्षोभ सभा आयोजित की.
जिसमें आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक वन अध्यक्ष पार्षद गुरूदास चटर्जी, पार्षद स्वपन बनर्जी, पार्षद अमियो दां, पार्षद देवाशीष बनर्जी, अल्पसंख्यक सेल अबू कुरनैन सादाव, अमरेन्द्र सिंह, गौतम तिवारी, भानू बोस, नरेश केड़िया, तृणमूल के वार्ड 76 कमेटी अध्यक्ष राजेश सिंह आदि उपस्थित थे. पार्टी कार्यालय से निकलकर हाथों में काला पट्टा पहनकर तृणमूल समर्थको ने काला दिवस मनाया. सभा को संबोधित करते हुये श्री घटक ने कहा कि दुलाल विश्वास की हत्या पार्टी कार्यालय में की गयी है. ऐसे घृणित कार्य करने वालो के खिलाफ कानूनी क ार्रवाई होनी चाहिए. पार्टी कर्मियो की निर्मम हत्या करने से संगठन कमजोर नहीं किया जा सकता है. कर्मियो को संगठित होकर एकजुट होना होगा.
आसनसोल साउथ ब्लॉक तृणमूल ने निकाली रैली : हत्या के विरोध में आसनसोल साउथ ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को त्रिवेणी मोड़ स्थित गांधी प्रतिमा से धिक्कार रैली निकाली. जिसमें आसनसोल साउथ ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सह एमएमआइसी (सेनेटरी) लखन ठाकुर, तृणमूल यूथ क ांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशोक रूद्र, पार्षद भरत दास, पार्षद श्रवण साह, तृणमूल युवा नेता अमित सेन, कुमरेश मिश्र, मलय विट सहित अनेक कार्यकत्र्ता शामिल थे. रैली त्रिवेणी मोड़ से निकल कर बस स्टैंड, थाना मोड़, बारी मैदान, स्टेशन रोड, त्रिवेणी मोड़ में आकर समाप्त हो गयी. मेयर परिषद् सदस्य श्री ठाकुर ने कहा कि दुलाल की हत्या के विरोध में धिक्कार रैली निकाली गयी है. हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola