राशन में घटिया आटा मिलने से ग्रामीणों में रोष

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान के गलसी एक नंबर ब्लॉक अंतर्गत माडोग्राम में राशन में िनम्न गुणवत्ता वाला आटा मिलने को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है. ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर गांव के लोगों को निम्न स्तर का आटा राशन में दे रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ रोष […]

विज्ञापन
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान के गलसी एक नंबर ब्लॉक अंतर्गत माडोग्राम में राशन में िनम्न गुणवत्ता वाला आटा मिलने को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है. ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर गांव के लोगों को निम्न स्तर का आटा राशन में दे रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ रोष जताया.
अभियोग है कि विगत कई सप्ताह से राशन डीलर जो आटा ग्राहकों को दे रहा है, वह बहुत ही खराब है. मामले को लेकर राशन डीलर से शिकायत करने पर वह कहता है कि इसी तरह के आटा की सप्लाई की जा रही है. इसमें क्या कर सकता है. ग्रामीणों का कहना है कि जो आटा उन्हें मिल रहा है. शायद उस आटे को मवेशी भी न खायें. घटना को लेकर गलसी एक नंबर ब्लॉक अधिकारी को शिकायत की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola