बर्नपुर में तृणमूल की विरोध रैली, सभा

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : रोजवैली चिटफंड मामले में सीबीआइ द्वारा तृणमूल सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में आसनसोल साउथ शहर तृणमूल कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने बर्नपुर त्रिवेणी मोड से रैली निकाली. रैली नर्सिगबांध, शांतिनगर, सुभाष पल्ली से होते हुए वापस त्रिवेणी मोड को पहुंची.जहां रैली सभा में बदल गयी. संबोधित करते हुए विधायक सह […]

विज्ञापन

आसनसोल : रोजवैली चिटफंड मामले में सीबीआइ द्वारा तृणमूल सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में आसनसोल साउथ शहर तृणमूल कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने बर्नपुर त्रिवेणी मोड से रैली निकाली. रैली नर्सिगबांध, शांतिनगर, सुभाष पल्ली से होते हुए वापस त्रिवेणी मोड को पहुंची.जहां रैली सभा में बदल गयी.

संबोधित करते हुए विधायक सह अड्डा चेयरमैन तापस बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार तृणमूल सांसदों को झुठे मामलों में फंसा रही है. पर तृणमूल कर्मी सीबीआइ, इडी से डरने वाले नहीं हैं. तृणमूल जायज मांगों के लिए हमेशा आंदोलन करती रही है और आगे भी आंदोलन जारी रखेगी. अवसर पर मेयर परिषद सदस्य (शिक्षा) अंजना शर्मा, मेयर परिषद सदस्य (सेनिटेशन) लखन ठाकुर, पार्षद श्रवणी मंडल, पार्षद संध्या दास, पार्षद उत्पल सेन, पार्षद बाच्चू राय चौधरी, पार्षद विनोद यादव, पार्षद श्रवण मंडल, प्रबोध राय, अहमदुल्ला खान आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola