कांग्रेसी नेता पर फायरिंग,भतीजा घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
वीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत ब्राह्णणी खंड ग्राम के घटना बासापाड़ा में लगे ग्रामीण मेला देख बाइक से लौट रहे थे आवास को पानागढ़ : वीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत ब्राrाणीखंड ग्राम के पास अपराधियों ने बाइक सवार कांग्रेस नेता जिगर खान पर फायरिंग की. गोली बाइक पर बैठे श्री खान के भतीजे […]
विज्ञापन
वीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत ब्राह्णणी खंड ग्राम के घटना
बासापाड़ा में लगे ग्रामीण मेला देख बाइक से लौट रहे थे आवास को
पानागढ़ : वीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत ब्राrाणीखंड ग्राम के पास अपराधियों ने बाइक सवार कांग्रेस नेता जिगर खान पर फायरिंग की. गोली बाइक पर बैठे श्री खान के भतीजे साहेब खान को लगी. गंभीर अवस्था में उसे पहले बोलपुर और बाद में बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया. साहेब की अवस्था गंभीर है. इस घटना से पार्टी समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है. कांग्रेस नेता श्री खान ने बताया कि गुरुवार की रात वे अपने भतीजे साहेब के साथ थाना क्षेत्र के बासापाड़ा में लगे ग्रामीण मेला देख कर बाइक से घर लौट रहे थे. तभी ब्राrाणीखंड गांव के पास घात लगाये अपराधियों ने उनको लक्ष्य कर कई राउंड फायरिंग की. अंधकार के कारण वे किसी को पहचान नहीं पाये. फायरिंग में बाइक पर सवार उनका भतीजा घायल हो गया है.
उसे बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर तृणमूल संरक्षित अपराधी थे. उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. तृणमूल के स्थानीय नेताओं ने इस हमले में पार्टी कर्मियों की संलिप्तता से साफ इंकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










