रोटरी क्लब का त्रिदिवसीय सम्मेलन दुर्गापुर में शुरू

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : रोटरी इंटरनेशनल राष्ट्र व समाज के सर्वांगीण व सतत विकास को प्रतिबद्ध है. समाज के पिछड़ों को मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में बहुआयामी संरचनात्मक ठोस पहल की जाती है. शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु क्लब नवोन्मेष पहल कर रहा है – उक्त बातें रोटरी इंटरनेशनल के उत्तराखंड […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : रोटरी इंटरनेशनल राष्ट्र व समाज के सर्वांगीण व सतत विकास को प्रतिबद्ध है. समाज के पिछड़ों को मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में बहुआयामी संरचनात्मक ठोस पहल की जाती है. शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु क्लब नवोन्मेष पहल कर रहा है – उक्त बातें रोटरी इंटरनेशनल के उत्तराखंड व सिक्किम के पूर्व गवर्नर सुदर्शन अग्रवाल ने रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रीक्ट-3240 के 27 वां तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के बाद मीडिया से कही.

श्री अग्रवाल ने क्लब के लक्ष्य व उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 1905 में शिकागो (अमेरिका) के पी पॉल हरीश द्वारा स्थापित संगठन के विश्व में फैले 513 रोटरी जिला के सदस्य व पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पित भावना के साथ जनसेवा कर रहे हैं. प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मानव सेवा की दिशा में सकारात्मक ठोस पहल करने की जरूरत है.
दुर्गापुर इस्पात संयंत्न (सेल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरु ण कुमार रथ ने रोटरी द्वारा जन, राष्ट्र व समाज हित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर सभी तरह के संकीर्ण वादों से ऊपर उठकर विकासशील भारत को विकसित राष्ट्र में परिणत करने की दिशा में संरचनात्मक पहल करनी चाहिए. अच्छा नागरिक बन देश की प्रगति में भागीदार बनने का आह्वान किया. मौके पर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रीक्ट-3240 के जिलापाल डॉ रिंटू गुहा नियोगी ने कहा कि क्लब स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न परियोजनाओं व कार्यक्र मों को संचालित करता है. पोलियों उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला क्लब साक्षरता अभियान को सफल बनाने में जुटा है. वीन्स कार्यक्र म पर प्रकाश डालते हुए डॉ गुहा नियोगी ने कहा कि भारत में जल जनित बीमारियों से बडी संख्या में लोगों की मृत्यु हो जाती है. रोटरी द्वारा धारावाहिक रूप से चलायी जा रही मुहीम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन व्यक्तिगत हित नहीं वरन समाज व राष्ट्र हित में कार्य करता है. मौके पर सम्मलेन आयोजन समिति के चैयरमैन कृपाल सिंह ने आभार व्यक्त किया. सममेलन का शुभारम्भ संगठन के पूर्व गवर्नर सुदर्शन अग्रवाल द्वारा गुब्बारा उडाकर किया गया. दुर्गापुर वुमेन्स कॉलेज के एनसीसी कैडेटों के साथ जिला 3240 के विभिन्न क्लबों से आये प्रतिनिधियों ने शानदार मार्चपास्ट किया. सृजनी प्रेक्षागृह के परिसर में श्री अग्रवाल ने रोटरी व राष्ट्र ध्वज फहराया. तीन दिवसीय सम्मलेन के दौरान रोटरी के प्रतिनिधि स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध व सर्वश्रेष्ठ भारत निर्माण हेतु संकल्प लेकर समीक्षा करेंगे. इस दौरान प्रतिनिधि ख्याति संपन्न वक्ताओं से जीवन में सफल होने व मानव सेवा में लीन होने से सम्बंधित विभिन्न सूक्ष्म पहलुओं से अवगत होंगे. सम्मलेन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सह चेयरमैन पवन कुमार लाखोटिया, सचिव डॉ अभिजीत चटर्जी, रोटरी जिला 3240 कि प्रथम महिला डॉ बिदिशा गुहा नियोगी, अशोक चांडक, दीपक अग्रवाल, संतोष माहेश्वरी, अमित शर्मा आदि सक्रि य भूमिका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola