पांडेश्वर ब्लॉक निर्मल प्रखंड घोषित, समारोह आयोजित

Updated:
विज्ञापन

हरिपुर : अपने आसपास क्षेत्र साफ रखेगें और दुसरों को भी सफाई रखने के लिए कहेगें, भोजन करने से पहले हांथ साबुन से धोयेगें और दूसरों को भी धोने के लिए प्रेरित करेगें -उक्त संकल्प जिलाशासक डॉ सौमित्र मोहन ने शुक्रवार को पांडेश्वर ब्लॉक के डालुरबांध नेहरू स्टेडियम में आयोजित मिशन निर्मल बंगला अभियान समारोह […]

विज्ञापन
हरिपुर : अपने आसपास क्षेत्र साफ रखेगें और दुसरों को भी सफाई रखने के लिए कहेगें, भोजन करने से पहले हांथ साबुन से धोयेगें और दूसरों को भी धोने के लिए प्रेरित करेगें -उक्त संकल्प जिलाशासक डॉ सौमित्र मोहन ने शुक्रवार को पांडेश्वर ब्लॉक के डालुरबांध नेहरू स्टेडियम में आयोजित मिशन निर्मल बंगला अभियान समारोह में सभी से कराया. उन्होंने पांडेश्वर ब्लॉक को जिला में निर्मल ब्लॉक घोषित किया.
इसके पहले जिला परिषद के अध्यक्ष देबू टुडू ने पांडेश्वर ब्लॉक को निर्मल ब्लॉक की घोषणा की. उद्घाटन जिलाशासक डॉ मोहन तथा जिला परिषद अध्यक्ष श्री टुडू ने दीप प्रज्जवलित कर किया.
अतिथियों का स्वागत स्थानीय बीडीओ कौशिक समादार ने किया. ब्लॉक के लोगो का विमोचन जिला परिषद अध्यक्ष श्री टुडू ने किया, पीएनआरडी कमिश्नर दीपेंदु सरकार ने पांडेश्वर ब्लॉक का निर्मल ब्लॉक लिखा बोर्ड बैलून के सहयोग से उड़ाया. मौके पर जिला परिषद के कर्माध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्र वर्ती, अतिरिक्त जिलाशासक बसाक बनजीॅ, अतिरिक्त जिलाशासक (विकास) प्रणब विश्वास, दुर्गापुर के महकमाशासक शंख सांतरा, पंचायत समिति की अध्यक्ष रमा रूइदास, अंडाल के बीडीओ मानस कुमार पांडा, अंडाल पंचायत समिति के अध्यक्ष कालो बरण मंडल, लाउदुआ के बीडीओ शुभ्र सिन्हाराय, पंचायत समिति अध्यक्ष चुमकी मुखर्जी, जिला परिषद् सदस्य नदिया धीबर, शेख मुनिर मंडल, शिवनाथ घोष, पंचायत प्रधान, पांडेश्वर एरिया के महाप्रबंधक मोहम्मद युनूस अंसारी तथा एजीएम आदि प्रमुख उपस्थित रहे, झींगाधौडा के आदिवासी लोक कलाकारों तथा आदिवासी बालाओं ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया .
नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर में सौ से अधिक की जांच
अंडाल. अंडाल ट्राफिक कॉलोनी स्थित ट्रॉफिक जिम्नेजियम क्लब प्रांगण में शुक्रवार को गौरीदेवी अस्पताल एंड रिसर्च इंस्टीच्यूट से आयी चिकित्सकों की टीम ने नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया. आयोजन में स्थानीय युवा समाजसेवी राजेश पांडे की सक्रिय भूमिका थी. 122 मरीजों ने शिविर में जांच करायी. चिकित्सकों में डॉ जयंत पाल, डॉ कुणाल मुखर्जी, डॉ सुभाष मुखर्जी आदि शामिल थे. इस दौरान चिकित्सकीय परामर्श के साथ ही ब्लड सुगर, ब्लड के विभिन्न टेस्ट, इसीजी व अन्य जांच की भी सुविधा उपलब्ध थी. मौके पर क्लब के सदस्य के साथ ही गौरीदेवी अस्पताल के मार्केटिंग अधिकारी संजय दास भी उपस्थित थे.
वीरभूम में तृणमूल नेता पर फायरिंग, गंभीर
पानागढ़. वीरभूम जिले के खैयराशोल ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक घोष पर अपराधियों ने फायरिंग की. गोली उनके चेहरे पर लगी. उसे गंभीर अवस्था में सिउड़ी सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
घटना से तृणमूल समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं में उत्तेजना है. आक्रोशित तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमलावर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है. शुक्रवार की सुबह से ही समर्थकों का जमावाड़ा पार्टी कार्यालय में हो रहा है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है. ग्रामीणों का आरोप है कि तृणमूल के दो गुटों के बीच चल रहे विवाद को केंद्र कर ही श्री घोष पर उनके फ्रतिद्वंदी गुट ने हमला किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola