बीएलआरओ कार्यालय पर किसान सभा का प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : हीरापुर किसान सभा ने बुधवार को कल्याणपुर के अड्डा स्थित बीएलआरओ के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया तथा एसआरओ टू के रेवेन्यू अधिकारी देवनाथ पाल को ज्ञापन सौंपा. मौके पर किसान सभा के अध्यक्ष सह पार्षद धर्मदास माजी, सचिव प्रियव्रत सरकार, अनिल कुमार दास, निमाई मंडल, मिहिर दास, सपन पाल, कमल मंडल आदि […]
विज्ञापन
आसनसोल : हीरापुर किसान सभा ने बुधवार को कल्याणपुर के अड्डा स्थित बीएलआरओ के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया तथा एसआरओ टू के रेवेन्यू अधिकारी देवनाथ पाल को ज्ञापन सौंपा. मौके पर किसान सभा के अध्यक्ष सह पार्षद धर्मदास माजी, सचिव प्रियव्रत सरकार, अनिल कुमार दास, निमाई मंडल, मिहिर दास, सपन पाल, कमल मंडल आदि उपस्थित थे.
श्री दास ने कहा कि इस्माइल मौजा में जमीन के रिकॉर्ड में हुयी गड़बड़ी को अविलंब ठीक करना होगा. बीएलआरओ पलास मंडल ने सरकारी जमीन घोटाला कर दूसरे की जमीन किसी और के नाम से बेच दी है.
उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की गयी. उन्होंने कहा कि जमीन की बंदोबस्ती में सरकारी कर्मचारियो की अनदेखी समाप्त करना होगा. लोगो को म्यूटेशन के लिए सरकारी बाबू की जेब गरम करनी पडती है. कृषि जमीन पर सरकारी कर 50 पैसे प्रति डेसीमल है. लेकिन इलाके वासियों से वास्तु जमीन के हिसाब से 41 रूपये प्रति डेसीमल देना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










