न्यू केंदा से निकाली गयी रैली, की सभा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मेयर सह विधायक जितेंद्र तिवारी ने जम कर की आलोचना प्रधानमंत्री की पंचायत चुनाव के मद्देनजर तृणमूलकर्मियों से व्यापक एकजुटता की अपील गुटबाजी के खिलाफ नेताओं को कड़ी चेतावनी दी जिलाध्यक्ष शिवदासन ने हरिपुर. केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति और माकपा की आतंकी गतिविधियों के खिलाफ जामुडिया ब्लॉॅक दो तृणमूल कांग्रेस कमेटी ने […]
विज्ञापन
मेयर सह विधायक जितेंद्र तिवारी ने जम कर की आलोचना प्रधानमंत्री की
पंचायत चुनाव के मद्देनजर तृणमूलकर्मियों से व्यापक एकजुटता की अपील
गुटबाजी के खिलाफ नेताओं को कड़ी चेतावनी दी जिलाध्यक्ष शिवदासन ने
हरिपुर. केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति और माकपा की आतंकी गतिविधियों के खिलाफ जामुडिया ब्लॉॅक दो तृणमूल कांग्रेस कमेटी ने रविवार को न्यू केंदा से महारैली निकाली. इसमें शामिल कर्मियों व समर्थकों ने विभिन्न इलाकों की परिक्रमा की. खासकेंदा में पहुंच कर रैली सभा में तब्दील हो गयी.
सभा को संबोधित करते हुए आसनसोल के मेयर सह विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसदीय चुनाव के पहले से ही जनता के सात विश्वासघात करते रहे हैं्.
वर्ष 2014 में संसदीय चुनाव के प्रचार के दौरान उन्होने विदेशों में जमा काला धन लाने तथा देश के हर नागरिक के बैंक खाते में 15-15 लाख रु पये देने का वादा किया. लेकिन चुनाव जीतने के ाद वे अपना वादा भूल गये. बाद में उनके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कह दिया कि वह चुनावी जुमला था. विदेश से एक रुपया भी देश में नहीं आया. उन्होंने कहा कि एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री मोदी देश के अंदर से काला धन बाहर लाने के नाम पर पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद कर चुके हैं. इसके कारण आम जनता खासकर रोजाना कमाने-खानेवाले मामूली जरूरतों के लिए सुबह से लेकर शाम तक बैंकों व एटीएम सेंटरों के समक्ष कतार में खड़ा होने को विवश है. उन्होंने कहा कि उन्हें आम जनता के पास ही काला धन नजर आ रहा है. इस निर्णय से काला धन रखनेवालों पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है. क्योंकि कोई भी वैसा व्यक्ति बैंकों के सामने कतार में खड़ा नहीं दिख रहा है. सारी परेशानी आम जनता भुगत रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो तथा मुख्यमंत्नी ममता बनर्जी ने इसके खिलाफ दिल्ली सहित पूरे देश में आवाज उठा रही है. उन्होंने राजनीतिक दायरे से उपर उठ कर माकपा नेताओं को भी साथ चलने के लिए आमंत्रित किया है. लेकिन माकपा नेताओं ने इस मामले में भाजपा का साथ देना शुरू किया है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा और माकपा एक साथ है. आम जनता की लड़ाई तृणमूल कर्मियों को अपने बलबूते ही लड़ना होगा.
विधायक श्री तिवारी ने कहा कि देश के सामने कठिन चुनौती है. सांप्रदायिक व जन विरोधी शक्तियों को समाप्त करने के लिए तृणमूल नेताओं व कर्मियों को गुटीय विवाद छोड़ कर एक जुट होना होगा. आगामी पंचायत चुनाव में पूर्ण सफलता के लिए व्यापक एकता जरूरी है.
आसनसोल शिल्पांचल तृणमूल के जिलाध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ दासू ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकत्र्ताओं को मिल कर काम करना चाहिए अगर कोई समझता है कि पार्टी सिर्फ उसकी है तो यह गलत सोच है. पार्टी सबकी है. पार्टी के कुछ लोगों को गुटबाजी पंसद है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इसलिए जामुडिया ब्लॉक दो तृणमूल कमेटी को भंग कर दिया गया है. नयी कोर कमेटी का गठन किया गया है. इसके अध्यक्ष को पुन: दायित्व दिया गया है. सभा को केकेएससी के महासचिव हरेराम सिंह ने भी संबोधित किया.
अवसर पर जामुड़िया ब्लॉक दो के अध्यक्ष प्रदीप बनर्जी ने सभा का संचालन किया. जामुड़िया ब्लॉक एक तृणमूल अध्यक्ष साधन राय, जिला नेता प्रबोध राय, गोपीनाथ नाग, सिद्धार्थ राना, उदीप सिंह, असित मंडल, श्रवणी मंडल, सकुनी मंडल, गुरूप्रसाद चक्र वर्ती, संजय यादव, गौरव गुप्ता और दिनेश चक्र वर्ती आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










