शहर में निकली शिशु सुरक्षा जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल महकमा प्रशासन तथा शिशु सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से गुरूवार को शिशु सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में नगर निगम मुख्यालय मोड़ से रैली निकाली. जिसमें महकमा शासक प्रलय राय चौधरी, जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ निखिल चंद्र दास, आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल, जगन्नाथ मंडल, ममता भट्टाचार्या, डॉ जेके खंडेलवाल […]

विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल महकमा प्रशासन तथा शिशु सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से गुरूवार को शिशु सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में नगर निगम मुख्यालय मोड़ से रैली निकाली. जिसमें महकमा शासक प्रलय राय चौधरी, जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ निखिल चंद्र दास, आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल, जगन्नाथ मंडल, ममता भट्टाचार्या, डॉ जेके खंडेलवाल आदि शामिल थे. सनद रहे कि 14 नवंबर बाल दिवस से शिशु सुरक्षा अभियान चलाया गया है. जिसके तहत जिले के सभी महकमा में जागरूकता रैली निकाली जा रही है.
इसी के मद्देनजर रैली नगर निगम मुख्यालय मोड़, हॉटन रेाड़, गिरजा मोड़, बीएनआर मोड़ होकर रवीन्द्र भवन पहुंची. इस रैली में आंनद आश्रम, आशा निकेतन, आशा दीप, चिल्ड्रेन लाइन के बच्चे तथा संत विंसेंट स्कूल व स्कॉट एंड गाईड बैंड शामिल थे. रवीन्द्र भवन में रैली के समापन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न स्कूल तथा संस्था के बच्चो ने अपनी दक्षता का परिचय दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola