रुकी बेटी की शादी, श्मशान घाटों पर शवों की लाइन

Updated:
विज्ञापन

एक लाख 80 हजार निकालने का कोई लाभ नहीं बाराती और शादी का खर्च जुटाना हुआ मुश्किल परेशान भाई ने बहन की शादी टूटने का बताया खतरा मालदा. 500 तथा 1000 रुपये के नोट बंद कर देने से एक बेटी की शादी रूक गई है. बुधवार को यह घटना मानिकचक थाना के गोपालपुर गांव की […]

विज्ञापन
एक लाख 80 हजार निकालने का कोई लाभ नहीं
बाराती और शादी का खर्च जुटाना हुआ मुश्किल
परेशान भाई ने बहन की शादी टूटने का बताया खतरा
मालदा. 500 तथा 1000 रुपये के नोट बंद कर देने से एक बेटी की शादी रूक गई है. बुधवार को यह घटना मानिकचक थाना के गोपालपुर गांव की है. शुक्रवार को शादी की तिथि थी. अचानक 1000 तथा 500 के नोट बंद कर देने से लड़की के भाई फिरोज शेख ने यह शादी रूकवा दी है.
फिरोज शेख पेशे से आम कारोबारी हैं. उन्होंने अपनी बहन की शादी चांचल महकमा के रतुआ इलाके में तय की है.
वर पेशे से स्कूल शिक्षक है. शादी के खर्च के लिए फिरोज शेख ने मंगलवार को ही एक लाख 80 हजार रुपये बैंक से निकाले हैं. सभी नोट 1000 एवं 500 के हैं. इन नोटों के रद्द होने की खबर सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी. बुधवार को वह कई परिचितों के पास एक लाख 80 हजार रुपये का खुदरा कराने पहुंचे. किसी ने उनकी कोई मदद नहीं की. शादी में खर्च कहां से करेंगे, यह सोच कर फिरोज ने बहन की शादी फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है. फिरोज का कहना है कि उसके पास मात्र 440 रुपये खुदरा हैं. ऐसे में बहन की शादी कहां से होगी. अगर वर पक्ष ने अचानक शादी से इंकार कर दिया, तो बहन के भविष्य का क्या होगा.
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के इस तुगलकी फरमान से उनके जैसे आम लोग काफी परेशान हैं. उन्होंने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की. परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि वह लोग ग्रामीण इलाके में रहते हैं. शादी के लिए आवश्यक सामान खरीदने के लिए उन्हें बाजार जाना होगा. बाजार में कोई नहीं पहचानता. भला 1000 और 500 रुपये के नोट से कौन खरीददारी करने देगा.
भवनों का काम बंद: केन्द्र सरकार के इस अचानक लिये गये निर्णय से मालदा शहर में कई भवनों के निर्माण का काम बंद हो गया है. बुधवार को भवन परियोजनाओं में काम करने वाले मजदूर तथा मिस्त्री काम पर नहीं आये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola