महकमाशासक कार्यालय परिसर में दो दिवसीय पासपोर्ट सेवा कैंप 12 से
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता पासपोर्ट रिजनल कार्यालय ने की इसके लिए विशेष व्यवस्था ऑन लाइन सामान्य कोटि के निबंधित पहले तीन सौ आवेदनों का निष्पादन आधिकारिक विभागीय वेबसाइट पर इसके लिए खोला गया है विशेष स्लॉट आसनसोल : कोलकाता रिजनल पासपोर्ट कार्यालय ने आगामी 12 नवंबर तथा 13 नवंबर को आसनसोल महकमा कार्यालय परिसर में पासपोर्ट सेवा शिविर […]
विज्ञापन
कोलकाता पासपोर्ट रिजनल कार्यालय ने की इसके लिए विशेष व्यवस्था
ऑन लाइन सामान्य कोटि के निबंधित पहले तीन सौ आवेदनों का निष्पादन
आधिकारिक विभागीय वेबसाइट पर इसके लिए खोला गया है विशेष स्लॉट
आसनसोल : कोलकाता रिजनल पासपोर्ट कार्यालय ने आगामी 12 नवंबर तथा 13 नवंबर को आसनसोल महकमा कार्यालय परिसर में पासपोर्ट सेवा शिविर लगाने का निर्णय लिया है. इस कैंप में सामान्य श्रेणी के तीन सौ आवेदन निष्पादित किये जायेंगे. इसके लिए कार्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर बीते छह नवंबर से इसके लिए विशेष स्लॉट खोला गया है. इसपर रजिस्टर्ड होनेवाले प्रथम तीन सौ आवेदनों का निष्पादन होगा. आसनसोल में पहली बार इस तरह का सेवा शिविर लगाया जा रहा है.
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पासपोर्ट की अनिवार्यता को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने आसनसोल तथा त्रिपुरा के अगरतल्ला में दो सेवा शिविर लगाने का निर्णय लिया है. असनसोल में दो दिन तथा अगरतला में एकदिवसीय सेवा शिविर लगाया जायेगा. आसनसोल में लगनेवाले दो दिवसीय शिविर में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमीश्नररेट, बर्दवान, विरभूम, पुरुलिया तथा बांकुड़ा जिले के आवेदकों के आवेदनों का निष्पादन किया जायेगा. इसके लिए विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर ‘कैंप एट आसनसोल’का स्लॉट बीते छह नवंबर से शुरू किया जा चुका है. इस स्लॉट पर निबंधित होनेवाले तीन सौ पहले आवेदनों का निष्पादन इस कैंप में किया जायेगा.
इस कैंप के लिए आवेदन करने के लिए स्लॉट में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके बाद ऑनलाइन ही इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा. इस प्रक्रिया के पूरा होते ही आवेदकों को अप्लीकेशन रेफ्रेंस नंबर आवंटित हो जायेगा.
इस पर कैंप में सुनवाई तिथि 12 नवंबर या 13 नवंबर दर्ज होगी. उसका प्रिंटेड प्रति निकाल लेनी होगी. आसनसोल महकमाशासक कार्यालय में दोदिवसीय कैंप लगेगा. जिस दिन सुनवाई की तिथि निर्धारित होगी, उस दिन अधिकारियों के समक्ष पेश होना होगा. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस कैंप में सामान्य कोटि के पहले तीन सौ आवेदनों का ही निष्पादन किया जायेगा.
तत्काल श्रेणी के किसी भी आवेदन का निष्पादन यहां नहीं किया जायेगा. आवेदकों को कैंप में ऑनलाइन अप्लीकेशन रेफ्रेंस नंबर की प्रति, पहचान से संबंधित मूल व फोटोस्टेट प्रति तथा पासपोर्ट निर्माण में लगनेवाले सभी संबंधित दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे. इसके बाद उसके आधार पर उन्हें पासपोर्ट जारी किया जायेगा. उन्होंने कहा कि आवेदकों को पासपोर्ट निर्माम के लिए राज्य मुख्यालय का चक्कर लगाने से बचाने के लिए तथा इसके निर्माम से बिचौलियों को दूर करने के लिए सेवा श्ििवर लगाने का निर्णय लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










