स्टेशनों पर जारी होंगे रेलवे के रिपोर्ट कार्ड

Updated:
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के इंफॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी के निदेशक ने दी जानकारी कहा – ट्वीटर पर सहायता मांगने वालों की करें रेल प्रशासन पूरी मदद आसनसोल. भारतीय रेल लगातार विकास का काम कर रहा है. आम यात्रियों की सुविधा, माल ढुलाई व अन्य कई तरह की सुविधाएं बहाल हो रही हैं. अब इन सभी का रिपोर्ट […]

विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के इंफॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी के निदेशक ने दी जानकारी
कहा – ट्वीटर पर सहायता मांगने वालों की करें रेल प्रशासन पूरी मदद
आसनसोल. भारतीय रेल लगातार विकास का काम कर रहा है. आम यात्रियों की सुविधा, माल ढुलाई व अन्य कई तरह की सुविधाएं बहाल हो रही हैं. अब इन सभी का रिपोर्ट कार्ड रेलवे स्टेशन पर जारी किया जायेगा. जिसमें काम की राशि से लेकर उसके पूरा होने तक का समय दिया जायेगा.
इससे यात्रियों को यह पता चलेगा कि डीविजन या जोन में कौन सा काम चल रहा है और उसमें क्या लागत है व कब तक पूरा होगा? रिपोर्ट कार्ड को देश भर के ए वन, ए, बी, सी व डी ग्रेड के दो हजार स्टेशनों पर लगाया जायेगा. यह जानकारी डीआरएम कार्यालय (धनबाद) में धनबाद, आसनसोल तथा आद्रा रेल मंडल के जन संपर्क अधिकारियों के साथ हुयी बैठक में रेलवे बोर्ड (दिल्ली) से आये सूचना व प्रचार निदेशक वेद प्रकाश ने दी.
तीन रेल मंडलों के जन संपर्क अधिकारियों (पीआरओ) के साथ बैठक के दौरान उन्होंने आम जन तक अपनी बात पहुंचाने पर जोर दिया. रेलवे बोर्ड व उनके मंडल के ट्वीटर की जानकारी और उसमें आनेवाली समस्याओं की जानकारी ली. आदेश दिया कि आम लोगों तक अपनी बात पहुंचाये.
और ट्वीटर पर यदि किसी तरह की सहायता रेल यात्री के स्तर से मांगी जाती है तो उसे जल्द से जल्द पूरा करें. आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ विश्वनाथ मुमरु, धनबाद रेल मंडल के पीआरओ संजय कु मार प्रसाद तथा आद्रा रेल मंडल के पीआरओ मौजूद थे. रांची रेल मंडल को भी बुलाया गया था, लेकिन वहां से कोई प्रतिनिधि नहीं आया था.
विभाग को बतायें अपने काम
निदेशक श्री प्रकाश ने बताया कि प्रत्येक तीन से छह माह के अंदर सभी जोन के सीपीआरओ तथा मंडल के पीआरओ के साथ बैठक की जा रही है. अब एक ऐसा सिस्टम विकसित किया जा रहा है जिससे मंडल के सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के दो काम बतायेंगे. जो जनता तक पहुंचाये जायेंगे.
गंदगी व लेट लतीफी की ज्यादा शिकायत
उन्होंने कहा कि देश भर के सभी रेल मंडल व क्षेत्रों से ट्वीट किया जा रहा है. ट्वीटर पर सबसे ज्यादा शिकायत गंदगी और ट्रेन के लेट लतीफी की आती है. जिस पर रेल प्रशासन तुरंत कार्रवाई कर सुविधा बहाल कर रहा है. ट्वीटर पर 11 मिनट से लेकर 30 मिनट के अंदर जबाब दिया जा रहा है.
प्रधानमंत्री करेंगे विकास पर मंथन
उन्होंने बताया कि अब तक पूरे देश में ऐसा मंथन नहीं हुआ होगा. 17, 18 तथा 19 नवंबर तीन दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं विकास पर मंथन करेंगे. रेल विकास शिविर के दो माह में लाखंों रेल कर्मचारियों ने अपने सुझाव दिये है. इस दौरान 10 लाख एसएमएस, 1.7 लाख फोन कॉल, 25 हजार हृवाट्सएप मैसेज सहित कई तरह से सुझाव दिये गये है. प्रधानमंत्री स्वयं इन सुझावों का मंथन करेंगे. उसके बाद उन्हें लागू किया जायेगा. जिससे रेलवे में सुधार के साथ विकास भी दिखेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola