कटवा में बम विस्फोट, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

धमाके की चपेट में आ गया राहगीर मौके पर ही मौत श्रीवाटीग्राम के क्लब भवन में हुए विस्फोट से थर्राया पूरा गांव एनआइए ने पुलिस से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, जांच सीआइडी को पानागढ़. बर्दवान जिले के कटवा थाना अंतर्गत श्रीवाटीग्राम में क्लब भवन के अंदर सोमवार की सुबह हुए जबरदस्त विस्फोट से पूरा इलाका थर्रा […]

विज्ञापन
धमाके की चपेट में आ गया राहगीर मौके पर ही मौत
श्रीवाटीग्राम के क्लब भवन में हुए विस्फोट से थर्राया पूरा गांव
एनआइए ने पुलिस से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, जांच सीआइडी को
पानागढ़. बर्दवान जिले के कटवा थाना अंतर्गत श्रीवाटीग्राम में क्लब भवन के अंदर सोमवार की सुबह हुए जबरदस्त विस्फोट से पूरा इलाका थर्रा गया. बम की तीव्रता इतनी थी कि विस्फोट के समय क्लब के पास से गुजर रहे राहगीर लालू शेख की मौत हो गयी. एनआइए ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस से विस्तृत जानकारी मांगी है. इस मामले की जांच सीआइडी को सौंपी जा सकती है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के दौरान क्लब की बिल्डिंग से टूट कर उड़े लोहे के ग्रिल व ईंट की चोट से ही राहगीर की मौके पर ही मौत हो गयी. क्लब धराशायी हो गया. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच के दौरान क्लब के पास से 40 जीवित बम बरामद किये. क्लब के अंदर रखी आलमारी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्लब के अंदर ही संभवत: बम मौजूद था. बम के शक्तिशाली होने के कारण ही विस्फोट के कारण पूरा भवन ध्वस्त हो गया. भवन की छत उड़ कर दूर तक छिटक कर फैल गयी.
घटना को लेकर पुलिस इस विस्फोट को बर्दवान के खागड़ागढ़ आतंकी विस्फोट कांड से जोड़कर देख रही है. घटना को लेकर बम स्क्वायड तथा फॉरेंसिंक टीम को खबर दी गयी है. घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती की गयी है. घटना के बाद क्लब सदस्यों की तलाश की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिये कटवा महकमा अस्पताल भेजा गया है.
एनआइए ने ली जानकारी
बम विस्फोट कांड को लेकर एनआइए ने जिला पुलिस सेविस्तृत रिपोर्ट मांगी है. विस्फोट की तीव्रता को लेकर ही एनआइए ने मामले की जानकारी ली है. विस्फोट कांड की जांच संभवत: सीआइडी को सौंपा जा सकता है. विस्फोट कांड में मृत राहगीर लालू शेख की पत्नी ने कटवा थाना में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दायर की है. इस घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले की व्यापक रूप से जांच पड़ताल चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola