भाभी, देवर का शव धान खेतों से बरामद

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़. बर्दवान जिले के मेमारी थाना अंतर्गत ग्राम देवीपुर के पलसा ग्राम स्थित धान खेत के पास से भाभी तथा देवर का शव सोमवार को स्थानीय थाना पुलिस ने बरामद किया. इसकी जानकारी ग्रामईणों ने पुलिस अधिकारियों को दी थी. पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज […]

विज्ञापन
पानागढ़. बर्दवान जिले के मेमारी थाना अंतर्गत ग्राम देवीपुर के पलसा ग्राम स्थित धान खेत के पास से भाभी तथा देवर का शव सोमवार को स्थानीय थाना पुलिस ने बरामद किया. इसकी जानकारी ग्रामईणों ने पुलिस अधिकारियों को दी थी. पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार मृतकों में भाभी सागरिका धारार तथा देवर प्रवीर धारार शामिल हैं. दोनो के बीच संभवत: अवैध संबंध था. जिसके कारण इनके परिवार में काफी विवाद चल रहा था.
यह हत्या या आत्महत्या का मामला है, पुलिस यह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. प्रवीर का गला रेता हुआ था और सागरिका के मुंह से फेना निकल रहा था तथा शरीर पर जख्म के निशान थे. प्रथमदृष्टया इन्हें जहर देकर इनकी हत्या धारदार तेज हथियार से की गयी है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सभी पहलुओं को केंद्र में रख कर मामले की जांच की जा रही है. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. शीघ्र ही परिजनों से सघनता से पूछताछ होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola