विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्था की जांच
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बर्नपुर. छठ पूजा कमेटियों ने शुक्रवार को दामोदर नदी स्थित विभिन्न छठ घाटो का निरीक्षण किया. जिसमें हीरापुर थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, बोरो चेयरमैन समित माजी, अभियंता काजल लायक, आसनसोल दक्षिण ब्लॉक तृणमूल के कार्यकरी अध्यक्ष उत्पल सेन, समाजसेवी प्रवीर धर, अयोध्या गुप्ता, मनोज चौरसिया, बैजू शर्मा आदि शामिल थे. इस दौरा में सूर्यनगर रेलवे […]
विज्ञापन
बर्नपुर. छठ पूजा कमेटियों ने शुक्रवार को दामोदर नदी स्थित विभिन्न छठ घाटो का निरीक्षण किया. जिसमें हीरापुर थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, बोरो चेयरमैन समित माजी, अभियंता काजल लायक, आसनसोल दक्षिण ब्लॉक तृणमूल के कार्यकरी अध्यक्ष उत्पल सेन, समाजसेवी प्रवीर धर, अयोध्या गुप्ता, मनोज चौरसिया, बैजू शर्मा आदि शामिल थे. इस दौरा में सूर्यनगर रेलवे फाटक से बायी तरफ निर्मित सड़क का मुआयना किया गया. छठ पूजा में गाड़ियों के प्रवेश तथा निकासी की परेशानी को दूर करने के लिए सड़क का निर्माण किया गया है. जो सीधे दामोदर नदी घाट तक जाती है. साथ ही रिजर्वर के जमे पानी सड़क पर एकत्रित हो गया था. जिसे अभियंता ने शनिवार तक निकालने का आश्वासन दिया.
पुलिस ने गाड़ियो की पार्किग के स्थान पर ही पार्किग के निदेश देने के निर्णय लिया है. रिवर साइड घाट पर ख्याली क्लब छठ पूजा सेवा समिति के लोगो के द्वारा सभी सुविधाओ का ध्यान रखा जायेगा. वार्ड 80 के पार्षद विनोद यादव ने स्थानीय बीसी कालेज स्थित दुधिया तालाब के सफाई का जायजा लिया.उनके साथ आसनसोल हिंदी जन कल्याण मंच के सचिव राजेश सिंह, बालाजी धाम के मुकेश अग्रवाल आदि शामिल थे. सभी व्यवस्था की सावधानी पूर्वक निरीक्षण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










