इलाहाबाद बैंक के खाते से 81 हजार गायब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पानागढ़. बर्दवान सदर थाना अंतर्गत भातछाला ग्राम निवासी गौरांग पद मिद्दा के इलाहाबाद बैंक खाते से फर्जी तरीके से 81 हजार रूपये की निकासी कर ली गयी. उन्होंने इस संबंध में शाखा प्रबंधक से लिखित शिकायत की है. बैंक ग्राहक श्री मिद्दा तथा उनकी पत्नी शोभा मिद्दा ने बताया कि दत्त सेंटर स्थित इलाहाबाद बैंक […]
विज्ञापन
पानागढ़. बर्दवान सदर थाना अंतर्गत भातछाला ग्राम निवासी गौरांग पद मिद्दा के इलाहाबाद बैंक खाते से फर्जी तरीके से 81 हजार रूपये की निकासी कर ली गयी. उन्होंने इस संबंध में शाखा प्रबंधक से लिखित शिकायत की है.
बैंक ग्राहक श्री मिद्दा तथा उनकी पत्नी शोभा मिद्दा ने बताया कि दत्त सेंटर स्थित इलाहाबाद बैंक के शाखा कार्यालय में उनका खाता है. शुक्रवार को वे बैंक खाता अप टू डेट कराने गये. पता चला कि उनके खाते से बीते 20 अक्तूबर को 11 बार कुल 81 हजार रुपये की निकासी की गयी है.
यह रुपये डेविड कार्ड के मार्फत निकाला गया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने इस राशि की निकासी नहीं की है. किसी ने उनके आंकड़ेनिकाल कर फर्जी निकासी की है. उन्होंने शाखा प्रबंधक से पूरे मामले की जांच के लिए लिखित शिकायत की है. उनका आरोप है कि बैंक अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. राशि की वापसी नहीं होने पर वे थाने में शिकायत दर्ज करेंगे. बैंक अधिकारियों ने कहा कि लिखित शिकायत मिली है. मामले की जांच की जा रही है. तत्काल कुछ कहना संभव नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










