दीवाली बाद आरपीएफ जवानों को मिला बोनस, एसोिसएशन अध्यक्ष के समक्ष जताया रोष

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आरपीएफ एसोसिएशन की मंडल शाखा कार्यालय परिसर में एसोसिएशन अध्यक्ष के साथ सदस्यों की बैठक गुरुवार को हुयी. इसमें आसनसोल मंडल के विभिन्न स्टेशनों के आरपीएफ पोस्ट के जवान शामिल हुये. सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बोनस भुगतान विलंब से होने पर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि वे पूरी प्रतिबद्धता से रेलवे […]

विज्ञापन
आसनसोल : आरपीएफ एसोसिएशन की मंडल शाखा कार्यालय परिसर में एसोसिएशन अध्यक्ष के साथ सदस्यों की बैठक गुरुवार को हुयी. इसमें आसनसोल मंडल के विभिन्न स्टेशनों के आरपीएफ पोस्ट के जवान शामिल हुये. सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बोनस भुगतान विलंब से होने पर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि वे पूरी प्रतिबद्धता से रेलवे की सेवा करते हैं. आम रेलवे कर्मियों को दुर्गापुजा के पहले ही बोनस का भुगतान हो जाता है, लेकिन आरपीएफ कर्मियों के बीच इसका भुगतान दुर्गापूजा के बाद तथा दीपावली से पहले होता है. इस वर्ष इसका भुगतान दीवाली के बाद 31 अक्तूबर को किया गया.
उन्होंने कहा कि पूर्व रेलवे के ही हावड़ा मंडल और सियालदह मंडल में दीपावली से पूर्व ही जवानों को बोनस मिल गया था. परन्तु आसनसोल मंडल में भुगतान दीवाली के बाद हुआ. एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सदस्यों ने विलंब से बोनस भुगतान की शिकायत की है, अगले वर्ष से बोनस का भुगतान दुर्गापूजा से दीपावली के बीच में कराने की पहल की जायेगी. इस मुद्दे को रेल मंडल के वरीय अधिकारियों के समक्ष भी रखा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola