छठ घाट को सुसज्जित करने में जुटी संस्थाएं,कहीं फूलों की सजावट तो कहीं िवद्युत सज्जा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पानागढ़. पानागढ़ बाजार रेलवे तालाब में साफ-सफाई के बाद छठ घाट को सुसज्जित करने में स्थानीय संस्थाएं जुट गयी हैं. छठ घाट से लेकर जीटी रोड तक भी साफ-सफाई को लेकर संस्थाएं कार्य शुरू करने जा रही है. छठ घाट के चारों ओर विद्युत सज्जा, तोरण व फूलों की सजावट के साथ ही भगवान भास्कर […]
विज्ञापन
पानागढ़. पानागढ़ बाजार रेलवे तालाब में साफ-सफाई के बाद छठ घाट को सुसज्जित करने में स्थानीय संस्थाएं जुट गयी हैं. छठ घाट से लेकर जीटी रोड तक भी साफ-सफाई को लेकर संस्थाएं कार्य शुरू करने जा रही है. छठ घाट के चारों ओर विद्युत सज्जा, तोरण व फूलों की सजावट के साथ ही भगवान भास्कर के मंडप की तैयारी शुरू कर दी गई है. पानागढ़ छठ घाट पर ही मेले का भी आयोजन किया जाता है. रातभर छठ घाट परिसर में स्थानीय संस्था भगवती जागरण व अन्य संस्थाओं द्वारा जागरण का आयोजन किया जाता है. आयोजन की समस्त व्यवस्था चंद्रकांत क्लब व हिंदी सांस्कृतिक परिषद ही करती है. छठ व्रतियों में लौकी, अर्घ्य के िलये गाय का दूध, सूप िवतरण भी िकया जाता है.
आयोजन मंडली के सदस्य सत्यप्रकाश केशरी ने बताया कि संस्था ने छठ तालाब की साफ-सफाई का काम लगभग पूरा कर िलया है. अब छठ घाट व परिसरों के अलावा मुख्य मार्ग को सुसज्जित करने का काम शुरू कर िदया गया है. विशाल पंडाल भी तैयार हो रहा है. कहीं भी किसी छठव्रती को असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जायेगा.
जामबाद में छठघाट की सफाई
हरिपुर. पांडेश्वर प्रखंड के बहुला प्योर जामबाद में छठघाट की साफ-सफाई प्योर जामबाद छठपूजा कमिटी की ओर से की गई. छठपूजा कमिटी के राजेंद्र रजवार ने बताया िक प्योर जामबाद में प्रत्येक वर्ष कमिटी की ओर से छठव्रतियों के लिए छठ घाट की सफाई कर लाइटें लगाई जाती हैं.
पंडाल बना कर भगवान सूर्य की प्रतिमा भी स्थापित की जाती है. छठव्रती महिलाएं पूजा-अर्चना करती हैं. कमिटी के शिबू िसंह, मंगल सिंह, राजा सिंह, मनोज पासवान और गुड्डू पासवान सहित तमाम सदस्य तैयािरयों में जुटे हैं. घाट छठव्रतियों की सुिवधा को ध्यान में रखते हुये बनाये जाते हैं.
छठ पूजा के तहत घाटों की साफ सफाई
रानीगंज. छठ पूजा के तहत रानीगंज बोरो नंबर दो की ओर से वार्ड स्थित घाटों की साफ सफाई जोरशोर से की जा रही है. रानीगंज बोरो चेयरपर्सन संगीता सारडा ने बताया कि तालाबों की साफ सफाई की जा रही है. राजाबांध बुजीर बांध सहित कई तालाबों की सफाई हो चुकी है. राजाबांध तालाबों में बैरीकेट लग चुका है. वहीं कई तालाबों में घाट का निर्माण हो चुका है. घाट तक जाने के लिए मोरम बिछाये जा रहे है. लाइटें भी लगायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










