थाने पर प्रदर्शन, सड़क जाम, नमो का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : पूर्व सैनिक की आत्महत्या मामले में परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आसनसोल साउथ ब्लॉक यूथ कांग्रेस के कर्मियों ने बुधवार को आसनसोल दक्षिण थाना के समक्ष विरोध प्र्दशन किया. उन्होंने जीटी रोड़ जाम किया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया. पुलिस ने […]

विज्ञापन
आसनसोल : पूर्व सैनिक की आत्महत्या मामले में परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आसनसोल साउथ ब्लॉक यूथ कांग्रेस के कर्मियों ने बुधवार को आसनसोल दक्षिण थाना के समक्ष विरोध प्र्दशन किया. उन्होंने जीटी रोड़ जाम किया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया. पुलिस ने सड़क खाली करान ेके लिए आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया. कुछ समय बाद उन्हें मुक्त कर दिया गया.
आंदोलन का नेतृत्व करनेवालों में जिला महासचिव शशि दुबे, प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव प्रसंनजीत पुईतंड़ी, जीतू सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुनीर वेग, पार्षद अभिजीत आचार्या, साउथ ब्लॉक यूथ कांगेस अध्यक्ष शाह आलम, शाहिद परवेज, वीसेंट व्हीलर, मुहम्मद शहीद, एसएम आजाद, एसएम मुस्तफा आदि शामिल थे.
प्रदेश महासचिव श्री पुईतंड़ी ने कहा कि पूर्व सैनिक ‘वन रैंक, वन पेंशन’ के मुद्दे पर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं. कांग्रेस नेतृत्व के दबाब में केंद्र सरकार ने उनकी मांगें तो मान ली, लेकिन उसे पूर्ण रूप से लागू नहीं किया जा रहा है. इसी दौरान एक पूर्व सैनिक ने विषपान कर आत्म हत्या कर ली.
इसकी सूचना मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी मृतक के परिजनो से मिलने दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल जा रहे थे. प्रधानमंत्री के निर्देश पर श्री गांधी को रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया. साथ में मृतक के पिता तथा बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इसके विरोध में बुधवार को आसनसोल दक्षिण ब्लॉक यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola