पुलिस कर्मियों पर पथराव, तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : वारिया फाड़ी के मेनगेट में मंगलवार की रात देवी काली की प्रतिमा िवसर्जन को लेकर दो गुट आपस में िभड़ गये. खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंची दुर्गापुर थाना पुलिस की गाड़ी को भी िनशाना बनाया गया. परिस्थिति अनियंत्रित होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज िकया. मामले में 22 लोगों को िगरफ्तार िकया गया है. […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : वारिया फाड़ी के मेनगेट में मंगलवार की रात देवी काली की प्रतिमा िवसर्जन को लेकर दो गुट आपस में िभड़ गये. खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंची दुर्गापुर थाना पुलिस की गाड़ी को भी िनशाना बनाया गया. परिस्थिति अनियंत्रित होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज िकया. मामले में 22 लोगों को िगरफ्तार िकया गया है. बुधवार को इन्हें महकमा अदालत में पेश िकया गया. अदालत ने आरोिपयों की जमानत यािचका खािरज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज िदया.
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कांदा रोड स्थित मां काली की प्रतिमा का िवसर्जन गाजे-बाजे के साथ करने की तैयारी चल रही थी. एक गुट इसे मेनगेट के रास्ते ले जाने के पक्ष में था. लेिकन दूसरा पक्ष इसके विरोध मे था. दोनों गुटों के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी.
देखते ही देखते दोनो गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई. खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंचे दुर्गापुर एसीपी विमल कुमार मंडल, दुर्गापुर व सिटी सेंटर फांड़ी पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोिशश की लेिकन लोग भड़क गये और पुलिस को निशाना बनाकर पत्थरबाजी करने लगे.
पुलिस की तीन गािड़यों में तोड़फोड़ की गई. घटना को बेकाबू होता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित करते हुये विशाल िसंह, चंदन िसंह, जादू ठाकुर, श्याम सुंदर पासवान, रोिहत साव समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ एवं पत्थरबाजी करने के अरोप में इन्हें गिरफ्तार किया गया है. क्षेत्र में स्थिति नियंत्रित है और माहौल शांत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola