अराजकता : दुर्गापूजा पंडाल के पास शराब के नशे में किया भारी हंगामा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सचिव, उसके परिजनों की पिटाई विरोध करने का खामियाजा भोगना पड़ा सचिव के परिजनों को भी दो का हाथ टूटा, दो का फटा सर, अंडाल थाने में नामजद प्राथमिकी पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार, हमलावर यूनियन नेता का पुत्र हरिपुर : अंडाल थाना अंतर्गत माधबपुर कोलियरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल के पास शराब […]
विज्ञापन
सचिव, उसके परिजनों की पिटाई
विरोध करने का खामियाजा भोगना पड़ा सचिव के परिजनों को भी
दो का हाथ टूटा, दो का फटा सर, अंडाल थाने में नामजद प्राथमिकी
पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार, हमलावर यूनियन नेता का पुत्र
हरिपुर : अंडाल थाना अंतर्गत माधबपुर कोलियरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल के पास शराब पीकर हंगामा करने का विरोध करने पर पूजा कमिटी के सचिव कौशल सिंह के साथ मारपीट की गयी.
परिजन जब बचाने आये तो उनकी भी पिटाई की गयी. बेटे का हाथ टूटा और भाई- भतीजे का सर फट गया. सभी को गंभीर हालत में दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल में दाखिल कराया गया है. इस संबंध में अंडाल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने एक नामजद हमलावर को गिरफ्तार किया है. अन्य नामजद आरोपी फरार है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पूजा कमेटी के सचिव व घायल कौशल सिंह ने बताया कि पूजा पंडाल के पास हरिकृष्ण सिन्हा, रविशंकर सिंह, विकास राय आदि पंडाल के पास शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे. जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उन लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी. उनके बेटे डब्ल्यू सिंह ने जब इसका विरोध किया तो उन दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी गयी. यह देखकर उनका भाई मंगल सिंह और उसका बेटा अमित सिंह बचाने आया. रविशंकर सिंह ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया. कुछ ही समय के बाद एक दर्जन से अधिक हमलावर जमा हो गये तथा लाठी व रड से उन पर हमला कर दिया.
डब्ल्यू और मंगल का हाथ टूट गया. उनका व उनके भतीजे का सर रड से फट गया. इसके बाद हमलाव बुरे अंजा म की धमकी देते हुए चले गये. स्थानीय निवासियों ने सभी चार घायलों को तत्काल काजोड़ा निजी अस्पताल में दाखिल कराया. वहां से सभी को दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने कहा कि अंडाल थाने में उन्होंने विकास राय, रविशंकर सिंह, हरेराम सिन्हा, हरिकृष्ण सिन्हा, रिब कोडा, अचिंत, बिंदा धांगड और निरल धांगड के खिलाफ जानलेवा हमले की नामजद शिकायत दर्ज करायी है.
सभी माकपा समर्थक है. रविशंकर के पिता विजय शंकर सिंह माधबपुर कोलियरी में सीटू का शाखा सचिव है. इस संबंध में सीआमएसआइ (सीटू) की केंद्रीय कमिटी सदस्य मलय बसु राय ने कहा कि कहा इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए. उनके यूनियन नेता ने मारपीट नहीं की है. हमलावर उनकी यूनियन या पार्टी का समर्थक नहीं है. पुलिस निष्पक्षता से पूरे मामले की जांच करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










