तृणमूल नेताओं ने करायी प्रेमी युगल की शादी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हरिपुर. पांडेशवर प्रखंड के बहुला में तृणमूल नेताओं और कर्मियों की पहल पर दो प्रेमी जोड़ों को वैवाहिक सूत्र में बांधा गया. दुल्हे के पिता मानिक बाउरी ने बताया कि उनका पुत्र उत्तम बाउरी बहुला निवासी स्वर्गीय अनिल बाउरी की बेटी माया बाउरी के साथ प्रेम करता था. वे सालानपुर प्रखंड के खुदिका गांव के […]
विज्ञापन
हरिपुर. पांडेशवर प्रखंड के बहुला में तृणमूल नेताओं और कर्मियों की पहल पर दो प्रेमी जोड़ों को वैवाहिक सूत्र में बांधा गया. दुल्हे के पिता मानिक बाउरी ने बताया कि उनका पुत्र उत्तम बाउरी बहुला निवासी स्वर्गीय अनिल बाउरी की बेटी माया बाउरी के साथ प्रेम करता था.
वे सालानपुर प्रखंड के खुदिका गांव के निवासी हैं. दोनों परिवारों को इसकी जानकारी थी. लेकिन आर्थिक विपन्नता के कारण माया के परिजन उसकी शादी की पहल नहीं कर पा रहे थे. उन दोनों से घर से भाग कर शादी की योजना बनायी. इसके पहले इसकी जामकारी तृणमूल नेता प्रेम पाल सिंह और दीपू पाल, गुरु प्रसाद चक्र वर्ती को दी गयी. उनकी पहल पर दोनों परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शिव मंदिर में उनकी शादी की गयी. यूथ तृणमूल के ब्लाक सचिव प्रेमपाल सिंह ने कहा कि गरीबी के कारण शादी न होना दुर्भाग्यपूर्ण था. इस लिए दोनों की शादी के लिए सामाजिक पहल की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










