आयोजक महिला कमेटियों को मिले दस-दस हजार

Updated:
विज्ञापन

राज्य सरकार के स्तर से कमीश्नरेट अधिकारियों ने की इसकी पहल पूरे कमीश्नरेट क्षेत्र में 25 कमेटियां पुरस्कृत, सर्वाधिक वेस्ट जोन में रुपनारायणपुर : कम खर्च में बेहतर पूजा के आयोजन और सिर्फ महिलाओं द्वारा दुर्गापूजा के आयोजन को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य सरकार ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र की 25 दुर्गापूजा कमेटियों […]

विज्ञापन
राज्य सरकार के स्तर से कमीश्नरेट अधिकारियों ने की इसकी पहल
पूरे कमीश्नरेट क्षेत्र में 25 कमेटियां पुरस्कृत, सर्वाधिक वेस्ट जोन में
रुपनारायणपुर : कम खर्च में बेहतर पूजा के आयोजन और सिर्फ महिलाओं द्वारा दुर्गापूजा के आयोजन को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य सरकार ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र की 25 दुर्गापूजा कमेटियों को दस – दस हजार रुपये की नगद राशि प्रदान करके पुरस्कृत किया. पुलिस आयुक्त एनएन मीना सहित सभी तीन जोन के एडीसीपी ने अपने अपने क्षेत्र के पूजा कमेटियों को यह राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया. वेस्ट जोन में सबसे अधिक 13 पूजा कमेटियों को यह राशि प्राप्त हुयी. जिसमें सालानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिलाओं द्वारा आयोजित रुपनारायणपुर रांगामटिया महिला महल दुर्गापूजा कमेटी और कम बजट में बेहतर पूजा आयोजन के लिए नेताजी कॉलोनी सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी को यह राशि मिली.
बनजेमारी दुर्गापूजा कमेटी को प्रथम स्थान : सालानपुर पंचायत समिति, सालानपुर थाना और बीडीओ सालानपुर द्वारा तीन केटेगरी में दस दुर्गापूजा कमेटियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी.
बिग बजट केटेगरी में बनजेमारी कोलियरी दुर्गापूजा कमेटी को प्रथम, रुपनारायणपुर दुर्गा मंदिर सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी को द्वितीय और अरविंद नगर दुर्गा व काली पूजा कमेटी को तृतीय, कम बजट केटेगरी में रुपनारायणपुर रुपनगर सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी को प्रथम, नेताजी कॉलोनी दुर्गापूजा कमेटी एवं रुपनारायणपुर रांगामटिया दो दुर्गापूजा कमेटी को संयुक्त रुप से द्वितीय और कल्याण ग्राम पांच नंबर पूजा कमेटी एवं रुपनारायणपुर महावीर कॉलोनी दुर्गापूजा कमेटी को संयुक्त रुप से तृतीय तथा स्पेशल केटेगरी में रुपनारायणपुर आमडंगा सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी और रुपनारायणपुर महिला महल रांगा मटिया को श्रेष्ठ आयोजन घोषित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola