स्वच्छता पखवाड़ा में डीजीएमएस की जागरूकता रैली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डीजीएमएस कॉलोनी, ऑफिसर्स कॉलोनी, क्वार्टरों में की गयी सफाई नगर निगम प्रशासन के स्तर से कोई सहयोग न मिलने पर हुई आलोचना सीतारामपुर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत खान सुरक्षा महानिदेशालय (सीतारामपुर) में स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर जागरुकता रैली डीजीएमएस कार्यालय प्रांगण से निकाली गयी. रैली सीतारामपुर स्टेशन रोड से होकर नियामतपुर रोड […]
विज्ञापन
डीजीएमएस कॉलोनी, ऑफिसर्स कॉलोनी, क्वार्टरों में की गयी सफाई
नगर निगम प्रशासन के स्तर से कोई सहयोग न मिलने पर हुई आलोचना
सीतारामपुर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत खान सुरक्षा महानिदेशालय (सीतारामपुर) में स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर जागरुकता रैली डीजीएमएस कार्यालय प्रांगण से निकाली गयी. रैली सीतारामपुर स्टेशन रोड से होकर नियामतपुर रोड पहुंची. पुन: उसी रास्ते से लौट कर कार्यालय परिसर में जाकर समाप्त हुयी.
रैली का नेतृत्व कर रहे उत्पल साहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने के लिए डीजीएमएस कार्यालय (पूर्वी जोन) में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है. यह अभियान पहले अक्तूबर से शुरु हुआ है. डीजीएमएस कॉलोनी, ऑफिसर्स कॉलोनी, क्वार्टरों व कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसी अभियान के तहत जागरुकता रैली नियामतपुर बाजार तक निकाली गयी. मौके पर निदेशक (प्रभारी) बी लक्ष्मी नारायण, निदेशक निरंजन शर्मा, एन रजक, रुपेश कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार, कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल थए. श्री साहा ने आसनसोल नगर निगम की आलोचना करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन के स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम को पत्र लिखा गया था.
जिसमें कुड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मी देने की मांग की गयी थी. परंतु निगम प्रशासन ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की. न तो कूड़ा ढोनेवाला वाहन उपलब्ध कराय ा गया और न ही कोई सफाई कर्मी ही दिया गया. उन्होंने कहा कि डीजीएमएस कार्यालय (पूर्वी जोन) द्वारा प्रत्येक वर्ष 83 हजार रुपया टैक्स दिया जाता है.परिसेवा के रुप में एक भी सफाई कर्मी नहीं दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










