बुनियादी सुविधा को लेकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : वार्ड संख्या 14 अंतर्गत कल्ला पूरब पाडा के निवासियों ने इलाके में बुनियादी सुविधाओं की मांग के समर्थन में बुधवार को नगर निगम कार्यालय में अधीक्षण अभियंता सुकमल मंडल को ज्ञापन सौंपा. नेतृत्व कर रहे मुकेश कुमार ने बताया कि इलाके में पचास मकान हैं. सड़क की अवस्था दयनीय है. कच्ची सड़कों में […]

विज्ञापन
आसनसोल : वार्ड संख्या 14 अंतर्गत कल्ला पूरब पाडा के निवासियों ने इलाके में बुनियादी सुविधाओं की मांग के समर्थन में बुधवार को नगर निगम कार्यालय में अधीक्षण अभियंता सुकमल मंडल को ज्ञापन सौंपा. नेतृत्व कर रहे मुकेश कुमार ने बताया कि इलाके में पचास मकान हैं.
सड़क की अवस्था दयनीय है. कच्ची सड़कों में बने गड्ढों में बरसात के पानी के जमा हो जाने के कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती है. सफाई के अभाव में गंदगी के बढ़ते ढेर के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, पेय जल की कोई व्यवस्था नहीं है. नगर निगम प्रशासन के स्तर से टैंकरों से पानी की सप्लाइ होती थी. इन दिनों वह भी बंद है.
अधीक्षण अभियंता श्री मंडल ने इलाके का निरीक्षण कर सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर गंगा यादव, रवि सेन, कृष्णा पांडे, श्याम सुंदर रजक, सुरेश बर्णवाल, पिंटू साव, जीवन राय आदि शामिल थे. स्थानीय पार्षद नरेन्द्र मुमरू ने बताया कि पहले नियमित पानी का टैंकर आता था, अब कुछ दिनों से बंद है, सफाई कर्मी कम होने के कारण सफाई को लेकर दिक्कत हो रही है. जल्द ही इन समस्याओं का समाधान किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola