तीन और जातियों के लिए विकास बोर्ड

Updated:
विज्ञापन

भानुभक्त जयंती के दौरान ममता ने की घोषणा राज्य कैबिनेट की बैठक अब दार्जिलिंग में भी होगी दार्जिलिंग. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन और जातियों के लिए विकास बोर्ड गठन का एलान कर दिया है. इससे पहले वह लेप्चा, तामांग, भोटिया, शेरपा, राई, मंगर व कुछ अन्य जातियों के लिए विकास बोर्ड बना चुकी हैं. […]

विज्ञापन
भानुभक्त जयंती के दौरान ममता ने की घोषणा
राज्य कैबिनेट की बैठक अब दार्जिलिंग में भी होगी
दार्जिलिंग. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन और जातियों के लिए विकास बोर्ड गठन का एलान कर दिया है. इससे पहले वह लेप्चा, तामांग, भोटिया, शेरपा, राई, मंगर व कुछ अन्य जातियों के लिए विकास बोर्ड बना चुकी हैं. बुधवार को मुख्यमंत्री ने कामी, दमाई और सार्की जातियों के लिए विकास बोर्ड का एलान किया.
स्थानीय चौरस्ता में राज्य सरकार ने नेपाली के आदिकवि भानुभक्त आचार्य का 202वां जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया था. इस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जनजाति की कामी, दमाई और सार्की जातियों के लिए अलग विकास बोर्ड का एलान किया. इस घोषणा के बाद इन तीनों समुदायों के लोगो में खुशी का महौल छा गया. लोग खुशी से नाचने-गाने लगे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आभार प्रकट किया.
मुख्यमंत्री ने एक अन्य घोषणा करते हुआ कि राज्य कैबिनेट की बैठक अभी कोलकाता के अलावा सिलीगुड़ी स्थित मिनी सचिवालय उत्तर कन्या में होती है. अब कैबिनेट बैठक दार्जिलिंग में भी होगी. उन्होंने पहाड़ के लोगों के सरल, सहज स्वभाव की खूब प्रशंसा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola