श्रमिकों ने ठप कर दी ट्रांसपोर्टिंग

Updated:
विज्ञापन

अंडाल : बंकोला कोलियरी के इसीएल श्रमिक को कोलियरी प्रबंधन ने मेडिकल अनफिट करार देने तथा क्वार्टरों में नियमित रूप से पानी सप्लाई नहीं होने से नाराज श्रमिकों ने आइएनटीटीयूसी के बैनर तले बंकोला कोलियरी सहित कुमारडीह एबी पीट और श्यामसुंदरपुर कोलियरी की ट्रासपोर्टिंग ठप कर दी. सुबह सात बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक […]

विज्ञापन
अंडाल : बंकोला कोलियरी के इसीएल श्रमिक को कोलियरी प्रबंधन ने मेडिकल अनफिट करार देने तथा क्वार्टरों में नियमित रूप से पानी सप्लाई नहीं होने से नाराज श्रमिकों ने आइएनटीटीयूसी के बैनर तले बंकोला कोलियरी सहित कुमारडीह एबी पीट और श्यामसुंदरपुर कोलियरी की ट्रासपोर्टिंग ठप कर दी. सुबह सात बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक ट्रांसपोिर्टंग ठप रही.
बाद में बंकोला कोलियरी हॉल में बैठक कर पांच दिनों के अंदर दोनों समस्याओं से समाधान का आश्वासन िदया. इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ. श्रमिक नेता केदार भुइयां सहित एरिया ठेका श्रमिक नेता केशव बनर्जी ने बताया िक कोलियरी में एक हजार से अधिक श्रमिक क्वार्टरों में रहते हैं. क्वार्टरों में नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है.
दूसरी ओर, बंकोला के इसीएल चिकित्सक क्यामूल शेख को मेडिकल रूप से अनफिट करार देकर उसे ड्यूटी पर नहीं रख ा जा रहा है. उसे ज्वाइनिंग करने से रोका जा रहा है. इस संदर्भ में कोलियरी प्रबंधक कार्यालय में बैठक हुई. इसमें आइएनटीटीयूसी नेता एवं प्रबंधन के अधिकारी शामिल हुये. फैसला हुआ कि पांच दिन के अंदर क्यामूल शेख के पक्ष में िरपोर्ट नहीं आती है तो उसे बर्खास्त कर उसके परिजनों को काम पर रखा जायेगा. 3:30 बजे ट्रांसपोर्टिग चालू हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola