जंगल महल में टीएमसीपी ने निकाली रैली
बांकुड़ा : विधानसभा चुनाव में जंगल महल में भारी सफलता मिलने के बाद तृणमूल छात्र परिषद ने दिसंबर में होने वाले छात्र संसद चुनाव को ध्यान में रख तैयारी शुरू कर दी है. इसके मद्देनजर खातड़ा शहर में सोमवार को विशाल रैली निकाली गई. बीडीओ प्रांगण से शुरू होकर इसने पूरे शहर की परिक्रमा की. […]
बांकुड़ा : विधानसभा चुनाव में जंगल महल में भारी सफलता मिलने के बाद तृणमूल छात्र परिषद ने दिसंबर में होने वाले छात्र संसद चुनाव को ध्यान में रख तैयारी शुरू कर दी है. इसके मद्देनजर खातड़ा शहर में सोमवार को विशाल रैली निकाली गई. बीडीओ प्रांगण से शुरू होकर इसने पूरे शहर की परिक्रमा की.
जंगल महल इलाके के विभिन्न कॉलेजों खातड़ा, पांचभुड़ा, रायपुर, भोरा तथा अन्य कॉलेज के छात्र छात्राएं रैली में शामिल हुये. मुख्य तौर पर जिला तृणमूल कांग्रेस के नेता श्यामल सरकार उपस्थित थे.
टीएमसीपी की जिला अध्यक्ष चुमकी बनर्जी ने कहा िक आगामी दिसंबर में होने वाले छात्र संसद के चुनाव के साथ ही 21 जुलाई के कार्यक्रम को सामने रख रैली निकाली गई. धीरे-धीरे जिले के अन्य िहस्सों में भी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जायेगी. विभिन्न कॉलेजों के यूनिट अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष समेत सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने रैली में भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










