बीबी कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया पूरी

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : बीबी कॉलेज में आगामी सत्र के स्नातक स्तरीय पास और ऑनर्स पाठ्यक्रम के लिए डे, मॉनिर्ंग, इवनिंग और हिंदी शिफ्ट के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गयी. कॉलेज एडमिशन कमेटी के संयोजक डॉ अमिताभ बसु ने बताया कि इस साल चारों शिफ्टों को मिला कर दो हजार से अधिक स्टूडेंट्सों ने नामांकन लिया […]

विज्ञापन
आसनसोल : बीबी कॉलेज में आगामी सत्र के स्नातक स्तरीय पास और ऑनर्स पाठ्यक्रम के लिए डे, मॉनिर्ंग, इवनिंग और हिंदी शिफ्ट के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गयी. कॉलेज एडमिशन कमेटी के संयोजक डॉ अमिताभ बसु ने बताया कि इस साल चारों शिफ्टों को मिला कर दो हजार से अधिक स्टूडेंट्सों ने नामांकन लिया जो कॉलेज कमेटी की अपेक्षा से अधिक है. कॉलेज के टीचर इंचार्ज डॉ अमलेश चटर्जी ने बताया कि आकलन से ज्यादा स्टूडेंट्स ने नामांकन लिया है.
कॉलेज में इतनी अधिक संख्या में स्टूडेंट्सों का नामांकन पहले किसी साल में नहीं हुआ था. हिंदी शिफ्ट में नामांकन के लिए अभी भी स्टूडेंट्स आ रहे हैं, परंतु सीट न होने के कारण उनका नामांकन नहीं हो पा रहा है. उन्होंने बताया कि कक्षा आरंभ करने के मुद्दे पर काजी नजरूल विश्वविद्यालय प्रशासन से में बैठक हुई है. संभवत: जुलाई माह के दूसरे सप्ताह से कक्षाएं आरंभ हो जायेंगी. उन्होंने बताया कि इस बार का पाठयक्रम च्वाइस बेस्ड क्रेडिट पद्धति पर आधारित होगा. सेमेस्टर होने के कारण साल में दो बार स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगे. इससे स्टूडेंट्स और शिक्षकों दोनों को पाठयक्रम समय के अनुसार समाप्त करने और स्टूडेंटस को अपनी पढ़ाई पूरी करने में आसानी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola