ऑटो चालक और सीपीवीएफ जवान में हुई मारपीट, उत्तेजना

Updated:
विज्ञापन

ट्रॉफिक कंट्रोल को लेकर बेगुनिया मोड़ के पास घटी घटना बराकर फांड़ी पुलिस के वरीय अधिकारी ने सलटाया विवाद बराकर : स्थानीय बेगुनिया मोड़ के निकट ट्रैफिक नियंत्रण के दौरान सीपीभीएफ जवान तथा ऑटो चालक के बीच विवाद के कारण रविवार की देर संध्या काफी विवाद हुआ. वरीय पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति […]

विज्ञापन
ट्रॉफिक कंट्रोल को लेकर बेगुनिया मोड़ के पास घटी घटना
बराकर फांड़ी पुलिस के वरीय अधिकारी ने सलटाया विवाद
बराकर : स्थानीय बेगुनिया मोड़ के निकट ट्रैफिक नियंत्रण के दौरान सीपीभीएफ जवान तथा ऑटो चालक के बीच विवाद के कारण रविवार की देर संध्या काफी विवाद हुआ. वरीय पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुयी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार की रात्रि नौ बजे बेगुनिया मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के निकट ऑटो चालक अपनी ऑटो खड़ी कर सवारी आने का इंतजार कर रहा था. इसी बीच ड्यूटी पर तैनात एक सीपीभीएफ जवान ने अपने डंडे से ऑटो पर मार कर उसे आगे जाने को कहा.
जवान का कहना था कि वहां पार्किग की मनाही है तथा ऑटो खड़ा होने से सड़क जाम हो सकती है. इस मुद्दे पर जवान के साथ ऑटो चालक उलझ गया. दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. जवान व चालक के बीच में धक्का-मुक्की शुरू हो गयी. इस क्रम में जवान की वर्दी फट गयी. जमा जवान उत्तेजित हो गये तथा चालक को बराकर फांड़ी ले जाने लगे. इसकी सूचना बराकर पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गयी. सूचना पाकर बराकर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर विवाद शांत कराया. सनद रहे कि ऑटो चालकों का यूनियन सत्ताशीन तृणमूल से जुड़ी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola