माकपा नेताओं पर जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन

मंगलकोट थाने में तृणमूल समर्थकों के िखलाफ गंभीर शिकायत पानागढ़ : बर्दवान जिले के मंगलकोट थाना अंतर्गत कुलसोना ग्राम स्थित बस स्टैंड के पास बर्दवान परिषद सदस्य समेत दो माकपा नेताओं पर जानलेवा हमला िकया गया. हमलावर तृणमूल समर्थक बताये जा रहे हैं. मंगलकोट थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज िकया गया है. हमलावरों ने […]

विज्ञापन
मंगलकोट थाने में तृणमूल समर्थकों के िखलाफ गंभीर शिकायत
पानागढ़ : बर्दवान जिले के मंगलकोट थाना अंतर्गत कुलसोना ग्राम स्थित बस स्टैंड के पास बर्दवान परिषद सदस्य समेत दो माकपा नेताओं पर जानलेवा हमला िकया गया. हमलावर तृणमूल समर्थक बताये जा रहे हैं. मंगलकोट थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज िकया गया है.
हमलावरों ने माकपा नेता रफीकुल हसन शेख तथा इसमाइल शेख पर लाठी, रड, डंडा, बंदूक के बट से हमला किया. दोनों नेताओं की बेरहमी से पिटाई की गई. घटना को लेकर मंगलकोट थाने में तृणमूल समर्थित बदमाशों के खिलाफ खिलाफ अभियोग दायर किया है. घायल दोनों माकपा नेताओं को अस्पताल में भरती किया गया है. बर्दवान जिला माकपा पार्टी सचिव अचिंत मल्लिक ने घटना की तीव्र निंदा करते हुये कहा िक राज्य के लोगों का समर्थन मिलने के बावजूद तृणमूल का अत्याचार माकपा कर्मियों व समर्थकों पर जारी है.
इधर, घटना को लेकर तृणमूल नेता व मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कहा िक तृणमूल पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है. घटना के बाद क्षेत्र के माकपा समर्थकों में आतंक का माहौल है. पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है.
तृणमूल सांसद पर िकया हमला
पानागढ़ : बोलपुर के तृणमूल सांसद व अध्यापक अनुपम हाजरा के विश्वविद्यालय पहुंचने पर मंगलवार की सुबह कर्मी सभा के लोगों ने कार से उतरते ही उन पर हमला कर दिया. इस धक्का-मुक्की में उनके िसर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं. उनके पिता भी इस हमले में आहत हुये हैं.
सांसद ने मीडिया को बताया कि उपाचार्य ने उन्हें फोन कर कार्यालय में बुलाया था. जब वे उपाचार्य से मिलने अपने कार से उतरे तभी कर्मी सभा के लोगों ने उन्हें घेर लिया और धक्का-मुक्की करने लगे. अभद्र आचरण किया गया. उनके सुरक्षा गार्डों से भी हाथापाई की गयी. उपाचार्य ने उनका डोकुमेंट वैरीफाई कर ही उन्हें बुलाया था. दूसरी ओर कर्मी सभा के लोगों का कहना है कि उपाचार्य सुशांत दत्त गुप्त के समय जिसकी भी छंटनी हुई है, उन सबको भी बहाल करना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola