टीएमसी नेता पर जमीन हड़पने का आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रानीगंज : रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत जेमेरी ग्राम पंचायत के तृणमूल शाखा सचिव गिरिराज वर्मन पर जबरन जमीन कब्जा एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जेकेनगर ओल्ड माइंस निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र जय सिंह ने मंगलवार को निमचा फांड़ी में शिकायत दर्ज की है. ओल्डमाइंस निवासी जय सिंह ने बताया कि वर्षों पहले पूर्ववेदांता […]
विज्ञापन
रानीगंज : रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत जेमेरी ग्राम पंचायत के तृणमूल शाखा सचिव गिरिराज वर्मन पर जबरन जमीन कब्जा एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जेकेनगर ओल्ड माइंस निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र जय सिंह ने मंगलवार को निमचा फांड़ी में शिकायत दर्ज की है.
ओल्डमाइंस निवासी जय सिंह ने बताया कि वर्षों पहले पूर्ववेदांता के जेकेनगर बाजार स्थित जमीन पिता राजेंद्र सिंह ने ली थी. जमीन का एक टुकड़ा जेकेनगर बाजार स्थित सामाजिक संस्था नवनीत क्लब को दान स्वरूप िदया था. शेष जमीन की बाउंड्री तोड़ गिरिराज वर्मन धीरे-धीरे कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. विरोध करने पर गिरिराज वर्मन लाठी, डंडा लेकर मारपीट करने लगे.
दूसरी ओर, गिरिराज वर्मन ने कहा िक जमीन वेदांता की है. इसे लेने के िलये अग्रिम राशि भी दी थी. जमीन राजेंद्र सिंह का है तो इतने वर्षों तक वह चुप क्यों बैठे थे. अगर उसके पास जमीन के कागजात है तो दिखाये. उन्होंने बताया िक मंगलवार को जय सिंह ने उनके घर आकर मारपीट की. निमचा फांड़ी में शिकायत दर्ज कराने की उन्होंने बात कही.
तृणमूल कर्मी के निर्देश पर वृक्ष काटने का लगा आरोप
रानीगंज. आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य(स्वास्थ्य) दिव्येंदू भगत के वार्ड नंबर 93 के अशोकपल्ली कॉलोनी में वर्षों पुराना कपास का पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का आरोप स्थानीय टीएमसी कर्मियों पर लगाया गया है. स्थानीय कुछ िनवािसयों ने पेड़ से घर के क्षतिग्रस्त होने की आशंका व्यक्त करते हुये स्थानीय टीएमसी कर्मी भोला तथा सोना से इसे काटने की फरियाद की थी. उन्होंने इसे काटने का आदेश दे िदया. इस आदेश के आलोक में ही पेड़ काटा जा रहा है.
हालांकि पेड़ काटने के लिये न तो बोरो कार्यालय और न ही वन विभाग से आदेश िलया गया है. इस विषय में पार्षद सह मेयर परिषद सदस्य दिव्येंदू भगत ने बताया कि उक्त पेड़ को काटने की शिकायत मिली है. फिलहाल पेड़ का कटाई रोक दी गई है. सिर्फ टहनियों को छांटा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










