भाजपा समर्थकों के घरों में तोड़फोड़, बमबाजी से थर्राया बाउरीपाड़ा

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : न्यूटाउनशिप थाना के शंकरपुर के बाउरीपाड़ा में तृणमूल समर्थकों के हमले में 8 भाजपा समर्थक घायल हुये हैं. भाजपाइयों के घर में तोड़फोड़ भी की गई है. गोलीबारी, बमबाजी की भी खबर है. आरोप है िक देश का राष्ट्रीय ध्वज भी जला िदया गया. घटना की खबर पाकर एडीसीपी (दुर्गापुर इस्ट) कुमार गौतम […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : न्यूटाउनशिप थाना के शंकरपुर के बाउरीपाड़ा में तृणमूल समर्थकों के हमले में 8 भाजपा समर्थक घायल हुये हैं. भाजपाइयों के घर में तोड़फोड़ भी की गई है. गोलीबारी, बमबाजी की भी खबर है. आरोप है िक देश का राष्ट्रीय ध्वज भी जला िदया गया. घटना की खबर पाकर एडीसीपी (दुर्गापुर इस्ट) कुमार गौतम पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुये दोनों पक्ष के दस समर्थकों को िगरफ्तार कर िलया. उन्हें दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. अदालत ने जमानत नामंजूर कर जेल भेज दिया.
भाजपा नेता जितेन चटर्जी ने बताया कि चुनाव में शंकरपुर से तृणमूल को काफी कम वोट िमले. क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस नेता सधीन घोष की अगुवाई में भाजपा समर्थक सिधान पाल, सन्यासी बाउरी, निमाई बाउरी, प्रवीण मांझी, गोविंदा बाउरी, महेश्वर बाउरी, दुलाल बचाल के आवास में हमला कर तोड़फोड़ की गई. संन्यासी बाउरी की पत्नी शिखा बाउरी के साथ गाली-गलौज एवं छेड़खानी की गई. भाजपा छोड़ तृणमूल में शामिल होने के लिये दबाव बनाया जा रहा है. क्षेत्र में भाजपा कर्मी घटना से भयभीत है. तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी के कारण उनके समर्थक घर छोड़कर बाहर रहने पर मजबूर है. उन्होंने कहा कि 19 मई को राज्य विधानसभा चुनाव का परिणाम तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में आने के बाद से क्षेत्र में तृणमूल का अत्याचार शुरू हो गया.
वर्ष 2011 में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने नारा िदया था िक बदला नहीं बदल चाहिए. मगर इस बार विरोिधयों को बदल कर तृणमूल कांग्रेस चाहिए का नारा िदया गया. तृणमूल ने पूरे राज्य में िहंसा का माहौल कायम कर रखा है. लेिकन मुख्यमंत्री ने चुप्पी साथ रखी है. शांित के िलये कोई पहल नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन भी शासक दल का पक्ष ले रहा है. मामले में सात भाजपा समर्थकों को ही िगरफ्तार कर िलया गया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष िदलीप घोष को जानकारी दी गई है.
बुधवार को प्रदेश महिला भाजपा का प्रतिनिधि दल शंकरपुर क्षेत्र में पीड़ित परिवारों से मिलने आयेगा. अगर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी बंद नहीं हुई तो पूरे राज्य में आंदोलन किया जायेगा.
तृणमूल कांग्रेस के नेता सधीन घोष ने कहा कि भाजपा के संन्यासी बाउरी के नेतृत्व में तृणमूल समर्थक पर हमला किया गया. वृद्धा उर्मिला घोष और सुवेंदू घोष घायल हो गई. उनके दो समर्थकों के घर में भी तोड़फोड़ की गई और महिलाओं के साथ छेड़खानी की. भाजपा क्षेत्र को अशांत करने पर तुली है. मगर ऐसा नहीं होने िदया जायेगा. विषयों की जानकारी क्षेत्र के विधायक जितेंद्र तिवारी को दी गई है.
एडीसीपी (दुर्गापुर इस्ट) कुमार गौतम ने कहा कि दोनों पक्षों से दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके नाम संन्यासी बाउरी, मुक्ति बाउरी, बपाई बाउरी, महेश्वर बाउरी, लक्खीकांत बाउरी, निमाई बाउरी, गोपाल दास, विधान तथा सुबोध घोष शामिल हैं.
प्रबंधक ने िकया श्रमिक के साथ दुर्व्यवहार, उत्पादन ठप कर जताया िवरोध
जामुड़िया. इसीएल के सातग्राम एरिया अंतर्गत सातग्राम प्रोजेक्ट(कोपेक्स)के प्रबंधक कौशल चटर्जी पर श्रमिक उत्पल बाउरी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुये मंगलवार को स्थानीय आइएनटीटीयूसी से संबद्ध केकेएससी के शाखा सचिव काजी अशरफ के नेतृत्व में श्रमिकों ने कोलियरी का उत्पादन तीन घंटों तक बंद कर प्रदर्शन किया. दूसरी ओर, कोलियरी प्रबंधक कौशल चटर्जी ने अपने ऊपर लगाये गये आरोप गलत बताया.
काजी अशरफ ने बताया कि रविवार को माइनिंग सरदार की परीक्षा में शामिल होने के िलये श्रमिक उत्पल बाउरी सह अन्य चार श्रमिकों ने प्रबंधक कौशल चटर्जी से रविवार को प्रथम पाली के स्थान पर द्वितीय पाली में ड्यूटी करने का आवेदन किया. प्रबंधक ने उत्पल बाउरी को छोड़कर अन्य चार श्रमिकों को परीक्षा देने की स्वीकृति दे दी. उसने केकेएससी से िशकायत की.
इस बारे में पूछने पर प्रबंधक ने बताया कि माइनिंग सरकार का पद अनुसूचित जाति के िलये नहीं था. श्री अशरफ ने बताया कि कौशल चटर्जी ने यह जातिगत दुर्व्यवहार पहली बार नहीं िकया है. एक महीने से अनुसूचित जाति के श्रमिकों के साथ इसी तरह का दुर्व्यवहार कर रहे हैं. दूसरी ओर प्रबंधक कौशल चटर्जी ने बताया कि जातिगत दुर्व्यवहार का आरोप सरासर गलत है. उन्होंने बताया कि सातग्राम प्रोजेक्ट में आये हुये एक वर्ष हुआ है. इस एक वर्ष में सातग्राम प्रोजेक्ट के उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है. श्रमिकों से सटीक काम लेने के कारण उन पर यह आरोप लगाये जा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola