एसकेएस के 14 विद्यार्थियों को 10 सीजीपीए

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : मंगलपुर स्थित सीबीएसई बोर्ड के स्कूल एसकेएस पब्लिक स्कूल के सभी 129 परीक्षार्थियों ने सफलता हािसल कर रानीगंज शहर का नाम गौरवािन्वत िकया है. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुलजीत कौर ने बताया िक इस बार 129 छात्र-छात्राओं ने सफलता के झंडे गाड़े हैं. अग्नि, आर्यन सर्राफ, आशिष बरनवाल, विश्वज्योति मुखोपाध्याय, दीक्षा बगड़िया, इंद्रनील पाल, […]

विज्ञापन
रानीगंज : मंगलपुर स्थित सीबीएसई बोर्ड के स्कूल एसकेएस पब्लिक स्कूल के सभी 129 परीक्षार्थियों ने सफलता हािसल कर रानीगंज शहर का नाम गौरवािन्वत िकया है. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुलजीत कौर ने बताया िक इस बार 129 छात्र-छात्राओं ने सफलता के झंडे गाड़े हैं.
अग्नि, आर्यन सर्राफ, आशिष बरनवाल, विश्वज्योति मुखोपाध्याय, दीक्षा बगड़िया, इंद्रनील पाल, कौशिक साधु, लखन लाल नंद, नितिन सुल्तािनया, राज सिंह, रामानंद, ऋषिका टिबड़ेवाल, संदीप कुमार महतो तथा सूरज केडिया को 10 सीजीपीए प्राप्त हुये हैं. दूसरी ओर, रानीगंज नंदलाल जालान शिक्षा सदन के कुल 52 परिक्षार्थियों में 34 उतीर्ण हुये हैं.
छात्रा शताब्दी देवभूति तथा झरना गोराई को 10 सीजीपीए मिले हैं. निमचा डीएवी स्कूल में इस वर्ष कुल 57 परीक्षार्थियों में सभी ने सफलता हासिल की है. विद्यालय के प्राचार्य गंगाधर मुखर्जी ने बताया कि 10 सीजीपीए पाने वाले पांच परीक्षार्थियों में संभ्रात गुप्ता, विकास यादव, साचन कर्मकार, हाजनवी मुखर्जी तथा रोहित सिंह हैं.
सामंजस्य दिवस पर पौधारोपण
रेल कॉलोनी का निरीक्षण कर आवास मरम्मत का निर्देश
आसनसोल : ‘रेल हमसफर’ सप्ताह के तहत सोमवार को सामंजस्य दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक एनके सचान, एडीआरएम इसहाक खान व रेलवे के अन्य अधिकारियों ने दोमहानीरेल कॉलोनी संलग इलाकों में वृक्षारोपण किया. अवसर पर भारत स्काउटस एंड गाइड के स्काउटस ने भी सहयोग किया.
डीआरएम श्री सचान ने आसनसोल ट्रॉफिक कॉलोनी, रेलवे ऑफिसर्स क्लब में वृक्षारोपण किया और पचास पौधे लगाये. जिनमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे-यथा नीम, कटहल, देवदास के पौधे शामिल थे. उन्होंने कहा कि रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाये जायेंगे. प्रत्येक रेल कर्मियों को भी एक एक पौधा दिया जायेगा. सीनियर डीइएन (को ऑर्डिनेटर) एमके मीणा ने बताया कि इस बार रेल सप्ताह के दौरान दस हजार पौधे लगाये जाने का लक्ष्य है. पूरे मंडल अंतर्गत सभी रेल कॉलोनी की खाली पड़ी जमीन में बबुल, नीम, जैकपोर के पौधे लगाये जायेंगे. इसको लेकर वन विभाग से भी सहयोग मांगा गया है. रेल कॉलोनियों में फलों के पौधे आम, कटहल लगाये जायेंगे.
आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, अंडाल, दुर्गापुर, पानागढ़ की रेल स्टाफ कॉलोनियों में पौधे लगाये जायेंगे और कॉलोनियों का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा, पार्क बनाये जायेंगे. गिरिडीह में स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी.
डीआरएम श्री सचान, एडीआरएम श्री खान, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पीके गुप्ता, सीनियर डीइएन (कोऑर्डिनेटर) एमके मीणा, डीइएन वन एमके मुखोपाध्याय, एइएन (मुख्यालय) नरेंद्र कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एस चटर्जी, सीनियर डीइइ टीआरएस खुर्शिद अहमद उपस्थित थे. सामंजस्य दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री सचान ने दोमहानी रेल कॉलोनी का निरीक्षण किया और रेल कर्मियों से उनकी समस्या सुनी. उन्होंने कुछ खाली आवासों का भी निरीक्षण किया. उनमें से कुछ क्वार्टरों के दरवाजे नहीं थे. उन्होंने इंजीनियरों को उनकी मरम्मत कर स्टाफ के रहने लायक बनाने का निर्देश दिया. इंजीनियरों ने बताया कि अब तक इस इलाके में 107 घरों में मरम्मत की गयी है. बाकी का कार्य बरसात के पहले काम पूरा कर लिया जायेगा.
सामंजस्य दिवस पर बर्नपुर में पौधारोपण
बर्नपुर. बर्नपुर स्टेशन पर ‘रेल हमसफर सप्ताह’ के तहत सोमवार को सामंजस्य दिवस समारोह मनाया गया. स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी मुहम्मद सलाउद्दीन ने कहा कि बीते 26 मई से सप्ताह मनाया जा रहा है. सोमवार को सामंजस्य दिवस मनाया गया. इसके तहत आरपीएफ के स्तर से पौधारोपण किया गया. प्रकृति के साथ इंसान का सामंजस्य समाप्त होता जा रहा है. जिसके कारण प्राकृतिक आपदा का खतरा बढ़ रहा है. पौधे आपाताकालीन स्थितियो से निपटने में सामंजस्य बनाते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola