मलय, सपन देवनाथ की वापसी

Updated:
विज्ञापन

गुड न्यूज. तृणमूल की नयी सरकार में बर्दवान जिले को मिलेंगे तीन मंत्री तृणमूल सुप्रीमो तथा मुख्यमंत्री ममता बर्नी ने शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले मंत्रियों की सूची जारी की. इनमें अपेक्षा के अनुरुप मलय घटक व सपन देवनाथ को फिर से मौका मिला है. इनके साथ ही सिदुकुल्लाह चौधरी को भी शामिल […]

विज्ञापन
गुड न्यूज. तृणमूल की नयी सरकार में बर्दवान जिले को मिलेंगे तीन मंत्री
तृणमूल सुप्रीमो तथा मुख्यमंत्री ममता बर्नी ने शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले मंत्रियों की सूची जारी की.
इनमें अपेक्षा के अनुरुप मलय घटक व सपन देवनाथ को फिर से मौका मिला है. इनके साथ ही सिदुकुल्लाह चौधरी को भी शामिल किया जा रहा है. सनद रहे कि जिले के कुल 25 विधानसभा क्षेत्रों में से 19 में तृणमूल को जीत मिली है.
आसनसोल : तृणमूल की नयी सरकार में बर्दवान जिले से तीन विधायकों को शामिल करने की घोषणा की गयी है. इनमें श्रम मंत्री मलय घटक, स्वप्न देवनाथ तथा मंगलकोर्ट के विधायक सिदुकुल्लाह चौधरी शामिल है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस आशय की घोषणा गुरुवार की संध्या की है. पार्टी के वरीय नेताओं के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने संभावित मंत्रियों की सूची जारी की.
इन मंत्रियों के साथ वे शुक्रवार को अपने पद की शपथ लेंगी. उसी समय इन मंत्रियों को भी शपथ दिलायी जायेगी. बर्दवान जिले से तीन विधायकों को इसमें स्थान मिला है. इनमें आसनसोल नॉर्थ के विधायक मलय घटक, पूर्वस्थली (दक्षिण) के विधायक स्वप्न देवनाथ तथा मंगलकोर्ट विधानसभा के विधायक सिदुकुल्लाह चौधरी शामिल है.
सरकारी स्तर पर बर्दवान जिला प्रशासनको सूचित किया गया है कि इन विधायकों को आधिकारिक तौर पर सूचित किया जाये कि वे शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी के साथ शपथ लेने के लिए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल है. इनमें श्री घटक पहले ही पूर्ण मंत्री रह चुके हैं.
चुनाव के समय वे श्रम मंत्री रहे. जबकि स्वप्न देवनाथ कॉटेज व स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज विभाग का कार्य स्वतंत्र रूप से देख रहे थे. सिदुकुल्लाह चौधरी को पहली बार मंत्री बनाया जा रहा है.
कई विभागों का अनुभव मिला पांच वर्षों में मलय को
आसनसोल से लेकर पूरे दक्षिण बंगाल की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले श्री घटक का जन्म 1956 में उखड़ा ग्राम में हुआ था.
उन्होंने माध्यमिक की पढ़ाई रामकृष्ण मिशन के आसनसोल हाइ स्कूल से पूरी की. स्नातक की पढ़ाई उन्होंने त्कालीन रांची विश्वविद्यालय के पीके राय कॉलेज से की. पिता के वरीय अधिवक्ता होने तथा अग्रज के अधिवक्ता होने के कारण उन्होंने भी अधिवक्ता बनने का निर्णय लिया तथा वकालत की पढ़ाई योगेश चन्द्र चौधरी लॉ कॉलेज ( यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता) से पूरी की.
आसनसोल कोर्ट में प्रेक्टिस शुरू की. क्रिमिनल अधिवक्ता के रूप में काफी नाम कमाया तथा कांग्रेस से राजनीति शुरू की. ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल के गठन के बाद वे इस पार्टी में शामिल हुए तथा सुश्री ममता के मजबूत सिपहसलार बने रहे. दक्षिण बंगाल में पार्टी को मजबूत करने में उनकी प्रमुख भूमिका रही.
पार्टी नेतृत्व ने भी उन पर पूरा भरोसा जताया. संसदीय चुनाव में उन्हें पार्टी ने लगातार चार बार प्रत्याशी बनाया. विधानसभा चुनाव में भी हमेशा उन्हें प्रत्याशी बनाया गया. वर्ष 2001 में उन्होंने हीरापुर से विधानसभा चुनाव लड़ा तथा विधायक चुने गये.
लेकिन वर्ष 2006 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें पराजय मिली. लेकिन वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने आसनसोल नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की. राज्य सरकार गठन होने के बाद उन्हें सबसे पहले विधि व न्याय मंत्री बनाया गया. कई महीनों तक इसका दायित्व संभालने के बाद उनके विभाग में बदलाव किया गया. उन्हें कृषि विभाग का दायित्व दिया गया.
वर्ष 2014 में हुए संसदीय चुनाव में आसनसोल संसदीय चुनाव में पार्टी की हार होने के बाद उन्हें मंत्री पद से हटाया गया. लेकिन जुलाई में ही उन्हें फिर से श्रम व इएसआइ विभाग का दायित्व सौंपा गया. विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पूरे राज्य में पार्टी के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित किया.
विकास की लंबी फेहरिस्त है उनके पक्ष में
श्री घटक ने मंत्री बनने के बाद आसनसोल का रिकॉर्ड विकास किया.विधि व न्याय मंत्री बनने के बाद उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उन्होंने सीबीआइ के स्पेशल कोर्ट को राज्य मुख्यालय से निकाल कर आसनसोल ले आये. इसके साथ ही आसनसोल व दुर्गापुर महकमा कोर्ट का विकास किया.
कई सुविधाएं उपलब्ध करायी. महकमा अस्पताल को जिला मुख्यालय का दर्जा मिला. स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्तरीय ढ़ांचा विकसित किया. पुलिस कमीश्नरेट का गठन हुआ. काजी नजरूल विश्वविद्यालय का गठन हुआ. शिक्षा के क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास हुआ. हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज खुले.
प्राइमरी से लेकर माध्यमिक स्तर के विद्यालयों का अपग्रेडेशन हुआ. श्रम मंत्री बनने के बाद श्रमायुक्त का कार्यालय आसनसोल मे ं स्थापित किया गया. दक्षिण बंगाल के कई जिलों में सहायक श्रमायुक्त के कार्यालय खुले. असंगठित श्रमिकों को काफी लाभ हुआ. आसनसोल नगर निगम का विस्तार होने के साथ ही अब जिला गठन की बारी है.
इसकी राज्य सरकार से मंजूरी मिल चुकी है. औपचारिकता मात्र बाकी है. अंडाल में काजी नजरूल हवाई अड्डे के विकास में भी श्री घटक की निर्णायक भूमिका रही है. पूरे बर्दवान जिले में सत्ता केंद्र को आसनसोल में लाने में उनकी मुख्य भूमिका रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola