मेयर अपूर्व मुखर्जी की हार पर तृणमूल चिंतित, हुई समीक्षा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : विधानसभा चुनाव में भारी सफलता मिलने के बाद तृणमूल नेताओं, कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है. बर्दवान िजले की 25 सीटों में से पार्टी को 19 सीटों पर जीत मिली है. लेकिन दुर्गापुर महकमा के रिजल्ट ने पार्टी को मंथन करने पर िववश कर िदया है. यहां तृणमूल प्रार्थियों पर जोट प्रार्थी भारी […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : विधानसभा चुनाव में भारी सफलता मिलने के बाद तृणमूल नेताओं, कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है. बर्दवान िजले की 25 सीटों में से पार्टी को 19 सीटों पर जीत मिली है. लेकिन दुर्गापुर महकमा के रिजल्ट ने पार्टी को मंथन करने पर िववश कर िदया है. यहां तृणमूल प्रार्थियों पर जोट प्रार्थी भारी पड़े हैं. दुर्गापुर नगर निगम के मेयर अपूर्व मुखर्जी की हार पचा पाना पार्टी के िलये के मुश्किल हो रहा है.
उल्लेखनीय है िक मेयर को माकपा समर्थित कांग्रेस प्रार्थी विश्वनाथ पािड़याल ने लगभग 45 हजार मतों से िशकस्त दी है. वार्ड 18 एवं 31 को छोड़ िवश्वनाथ ने उन्हें सभी वार्ड में पटकनी दी है. सोमवार को दुर्गापुर नगर निगम में हार के कारणों का मंथन हुआ. पीडब्ल्यूडी, एमआइसी के सभापति प्रभात चटर्जी ने कहा कि इतनी बड़ी हार की वजह की समीक्षा की जा रही है. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहां त्रुटियां हुई हैं. जनता का फैसला है, हम उसके साथ है.
दो को छोड़ सभी वार्डों में आगे रहे विश्वनाथ
कांग्रेस प्रार्थी विश्वनाथ पड़ियाल पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले 27 वार्डों में से 25 में मेयर अपूर्व मुखर्जी से आगे रहे. वार्ड ग्यारह में अपूर्व को 1816 एवं श्री पड़ियाल को 3810 वोट मिले. वार्ड 12 में अपूर्व को 2806 एवं पाड़ियाल को 4510, वार्ड 13 में अपूर्व को 1182 एवं पड़ियाल को 4352, वार्ड 14 में मेयर को 4219 तथा कांग्रेस प्रार्थी को 5581, वार्ड 15 में श्री मुखर्जी को 2227 एवं श्री पाड़ियाल को 4311, वार्ड 16 में अपूर्व को 2898 तथा विश्वनाथ को 4231, वार्ड 17 में क्रमश: 1732- 2770, वार्ड 18 में 1677-1635, वार्ड 19 में 3171- 3212 वोट मिले हैं.
इसी तरह वार्ड 20 में तृकां को 3300 तथा जोट को 4548 , वार्ड 21 से तृणमूल 2964 तथा जोट को 3500, वार्ड 22 में तृणमूल को 4186 तथा जोट को 5377, वार्ड 29 में तृणमूल कांग्रेस 2708 तथा जोट को 4173, वार्ड 30 में तृणमूल को 1861 तथा जोट को 7448, वार्ड 31 में तृणमूल को 2538 तथा जोट को 2403, वार्ड 32 में तृणमूल को 2256 तथा जोट को 3829, वार्ड 33 से तृणमूल को 2273 तथा जोट को 3601, वार्ड 34 में तृणमूल को 1317 तथा जोट को 2830, वार्ड 35 में तृणमूल को 4287 तथा जोट को 4914, वार्ड 36 में तृणमूल को 1146 तथा जोट को 3655, वार्ड 37 में तृणमूल को 1578 तथा जोट को 4431, वार्ड 38 में तृणमूल को 2233 तथा जोट को 2620, वार्ड 39 में तृणमूल को 1377 तथा जोट को 2553, वार्ड 40 में तृणमूल को 1371 तथा जोट को 2848, वार्ड 41 से तृणमूल को 1429 तथा जोट को 3059, वार्ड 42 से तृणमूल कांग्रेस को 1725 तथा जोट को 4421, वार्ड 43 से तृणमूल को 3404 तथा जोट को 7389 वोट मिले हैं.
सबसे अधिक मत से जीते कांग्रेस विधायक
दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट से पहली बार कांग्रेस के िटकट पर चुनाव लड़ने वाले विश्वनाथ पाड़ियाल ने अपने गुरु अपूर्व मुखर्जी को 44,824 मतों से परास्त कर िदया. रोज्या में जोट के िकसी भी प्रार्थी ने इतने मतों के अंतर से जीत हािसल नहीं की है. श्री पाड़ियाल की नजर अब 2017 में होने वाले नगर निगम चुनाव पर िटकी हुई है. दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा में निगम के कुल 27 वार्ड पड़ते है. चुनाव परिणाम ने तृणमूल पार्षदों को चौका दिया है.
27 वार्डों में से तृणमूल कांग्रेस ने 18 एवं 31 नंबर वार्ड में जीत दर्ज की है. यहां पर भी तृणमूल कांग्रेस का जीत का अंतर मात्र 42 और 139 ही रहा. मेयर अपूर्व मुखर्जी को राखी तिवारी, ए चक्रवर्ती, मनोज सिंह, निमाई गोराई, मेयर का पत्नी अनिदिता मुखर्जी, शैफाली चटर्जी, मणि सोरेन, धर्मेंद्र यादव, प्रभात चटर्जी, लवली राय, अरविंदो नंदी, सुप्रभात मंडल के वार्ड में हार मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










