चिकित्सक बनना चाहता है महकमा टॉपर ऋत्विक

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड संचालित माध्यमिक परीक्षा में पूरे राज्य में दसवें स्थान तथा आसनसोल महकमा का संभवत: टॉपर आरके मिशन स्कूल (आसनसोल) का ऋत्विक मंडल है. उसे 674 अंक मिले हैं. वह भविष्य में चिकित्सक बन कर देश की सेवा करना चाहता है. उसके पिता कालीपदो मंडल इसीएल कर्मी हैं तथा […]

विज्ञापन
आसनसोल : पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड संचालित माध्यमिक परीक्षा में पूरे राज्य में दसवें स्थान तथा आसनसोल महकमा का संभवत: टॉपर आरके मिशन स्कूल (आसनसोल) का ऋत्विक मंडल है. उसे 674 अंक मिले हैं. वह भविष्य में चिकित्सक बन कर देश की सेवा करना चाहता है. उसके पिता कालीपदो मंडल इसीएल कर्मी हैं तथा मां गृहिणी है.
उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने गाजिर्यन की देख-रेख व स्कूल के शिक्षकों के प्रोत्साहन को दिया है. श्री मंडल को गणित में सौ, बंगला में 90, अंग्रेजी में 97, फीजिकल साइंस में सौ, लाइफ साइंस में सौ, इतिहास में 91 तथा भूगोल में 97 अंक कुल 674 अंक मिले हैं.
वह स्कूल के साथ-साथ जिले का भी संभावित टॉपर है. वह आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत डामरा चेलोद का निवासी है. वह तीन भाइ और एक बहन है. वह भाई-बहनों में सबसे छोटा है. उसने कहा कि वह नियमित रूप से पांच से छह घंटे बढ़ता है. वह टीवी पर कार्टून फिल्में देखना अधिक पसंद करता है. खेलकूद में भी उसकी खासी दिलचस्पी है. वह क्रिेकेट की तुलना में फुटबॉल को अधिक पसंद करता है.
उसने कहा कि नियमित पढ़ाई के साथ-साथ चार ट्यूशन ले रखे थे. उसने गणित, फीजिकल साइंस, अंग्रेजी, भूगोल व बंगला में टय़ूशन ली थी. उसने कहा कि वह भविष्य में चिकित्सक बनना चाहता है ताकि वह देश की सेवा कर सके. उसने इसके ळिए तैयारी भी शुरू कर दी थी. उसे अपने बेहतर रिजल्ट का पूरा विश्वास था. उसने कहा कि उसके स्कूल के शिक्षकों व टय़ूटरों ने उसे काफी प्रोत्साहित किया तथा उसके माता-पिता ने बेहतर सहयोग किया.
अपेक्षानुरूप आरके मिशन हाइ स्कूल का रिजल्ट
आसनसोल आरके मिशन हाइ स्कूल के परीक्षार्थियों का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है. इसके परीक्षार्थी ऋत्विक मंडल ने 674 अंक हासिल कर राज्य में दसवां तथा महकमा में पहला स्थान हासिल किया है. स्कूल से कुल 95 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. सभी उत्तीर्ण हुए है. इनमें से 93 को 75 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं. गणित में सौ में सौ अंक हासिल करनेवाले परीक्षार्थियों की संख्या 17 तथा फीजिकल साइंस में सौ अंक हासिल करनेवाले परीक्षार्थियों की संख्या पांच हैं.
गणित में सौ अंकों में से 99 अंक हासिल करनेवालों की संख्या 19, फीजिकल साइंस में 99 अंक हासिल करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या नौ तथा लाइफ साइंस में 99 अंक हासिल करनेवाले परीक्षार्थियों की संख्या नौ है. स्कूल टॉपर ऋत्विक मंडल को 974, अभिनंदन दास को 672 तथा अभिजीत मुमरू को 666 अंक मिले हैं. छह सौ से अधिक अंक हासिल करनेवाले परीक्षार्थियों की संख्या 72 तथा 630 से अधिक अंक हासिल करनेवाले परीक्षार्थियों की संख्या 34 हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola