पेयजल की किल्लत, बीडीओ को ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : इलाके में पेयजल की किल्लत एवं उससे हो रही असुविधा को लेकर एसयूसीआई ने छातना बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. मौके पर छातना के बाइपास मोड़ से बीडीओ कार्यालय तक रैली िनकाली गई. इसमें संगठन के सैकड़ों समर्थक शामिल हुये. एसयूसीआई के जिला कमेटी सदस्य सपन नाग ने कहा िक भीषण गरमी के कारण […]

विज्ञापन
बांकुड़ा : इलाके में पेयजल की किल्लत एवं उससे हो रही असुविधा को लेकर एसयूसीआई ने छातना बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. मौके पर छातना के बाइपास मोड़ से बीडीओ कार्यालय तक रैली िनकाली गई. इसमें संगठन के सैकड़ों समर्थक शामिल हुये. एसयूसीआई के जिला कमेटी सदस्य सपन नाग ने कहा िक भीषण गरमी के कारण इलाके के कुओं, तालाबों के सूख जाने से इलाकावासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. कई नलकूप खराब पड़े हैं.
इनकी मरम्मत की व्यवस्था नहीं की गयी. इस कारण पेयजल की भारी समस्या हो रही है. समस्या के समाधान के िलये बीडीओ की अनुपस्थित में संयुक्त बीडीओ को ज्ञापन िदया गया. श्री नाग ने बताया िक पांच समरसेल बिठाने तथा खराब पड़े नलकूपों की मरम्मत का आश्वासन िमला है. मौके पर कृपा सिंधू कर्मकार, शिविर सिंह बाबू एवं लक्ष्मी मुर्मू के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola