बाजार में आयीं ‘कल्प रस’ से तैयार मिठाइयां

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर में पहली बार आइसीएसआर सेंट्रल प्लांटेशन ग्रुप रिसर्च इंस्टीट्यूट केरल और विधानचंद्र कृषि विद्यालय, नदिया के सहयोग से नारियल पेड़ के फूल से निकले हुए रस को बाजार में बेचा गया. उद्घाटन सिटी सेंटर में अरुण स्वीट्स के पास किया गया. खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शहर के मेयर […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर में पहली बार आइसीएसआर सेंट्रल प्लांटेशन ग्रुप रिसर्च इंस्टीट्यूट केरल और विधानचंद्र कृषि विद्यालय, नदिया के सहयोग से नारियल पेड़ के फूल से निकले हुए रस को बाजार में बेचा गया.

उद्घाटन सिटी सेंटर में अरुण स्वीट्स के पास किया गया. खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शहर के मेयर अपूर्व मुखर्जी एवं उनकी पत्नी अनंदिता मुखर्जी उपस्थित थे. इसके अलावा यहां विधानचंद्र कृषि विद्यालय के प्रोफेसर दीपक कुमार घोष और अपूर्व बनर्जी उपस्थित थे. जिन्होंने इस गुणकारी रस को एकत्रित करने की कोशिश की है.

इस रस का नाम नीरा रस या कल्प रस दिया गया है. दीपक ने बताया कि यह एक स्वादिष्ट, स्वच्छ रस है. इसमें शरीर के लिये आवश्यक महत्वपूर्ण खनिज पदार्थ, विटामिन उपलब्ध है. इसे पीने से शरीर को शीतलता िमलेगी एवं पाचन ठीक रहेगा. यह रस मधुमेह के मरीजों के लिये अत्यंत फायदेमंद है. मधुमेह के मरीज इस रस से बनी िमठाई खा सकते हैं. यह शूगर फ्री रस है. रस से चीनी, गुड़ एवं मिठाई बनाई जा सकती है.

इसे हर उम्र के लोग खा सकते हैं. श्री घोष ने कहा िक इससे नारियल पेड़ लगाने वालों को भी फायदा मिलेगा. उन्होंने बताया कि वर्ष में जितने पैसे वे डाभ बेचकर कमाते हैं, उससे ज्यादा वे इस रस को बेचकर कमा सकते हैं. यह रस बाजार में एक सौ रुपये लीटर मिलेगा. मेयर श्री मुखर्जी ने भी इस रस की तारीफ की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola