शब-ए-बारात पर होगी कब्रिस्तानों की सफाई, सजावट

Updated:
विज्ञापन

मेयर की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक हर धर्म के धार्मिक अनुष्ठानों में नगर निगम की समान पहल आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के एक्सक्यूटिव हॉल में सोमवार को शबे-ए-बारात (सब्बे मिराज) के मुद्दे पर मेयर जितेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता मे ं बैठक हुयी. इसमें नगर निगम प्रशासन के स्तर से विभिन्न […]

विज्ञापन
मेयर की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक
हर धर्म के धार्मिक अनुष्ठानों में नगर निगम की समान पहल
आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के एक्सक्यूटिव हॉल में सोमवार को शबे-ए-बारात (सब्बे मिराज) के मुद्दे पर मेयर जितेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता मे ं बैठक हुयी. इसमें नगर निगम प्रशासन के स्तर से विभिन्न कब्रस्तानों की साफ सफाई करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में उपमेयर तब्बसुम आरा, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मेयर परिषद सदस्य (क्रीड़ा व संस्कृति) अभिजीत घटक, मेयर परिषद सदस्य (अल्पसंख्यक उन्नयन व रोजगार) मीर हासिम, बोरो चेयर मैन गुलाम सरवर, पार्षद नसीम अंसारी के साथ-साथ आसनसोल, जामुड़िया, रानीगंज, कुल्टी बोरो कार्यालयों के अभियंता व हेल्थ इंस्पेक्टर शामिल थे.
मेयर श्री तिवारी ने कहा कि शबे-ए-बारात मुसलिम समुदाय का मुख्य पर्व है. इसमें इस समुदाय से जुड़े सदस्य अपने पूर्वजों को आमंत्रित करते हैं. उन्हें अपनी खुशी का सौगात मांगते हैं तथा उनके लिए विशेष नमाज अता करते हैं. मौके पर मसजिदों व कब्रिस्तानों को आकर्षक तरीके से सजाया जाता है. इसके लिए सफाई का विशेष महत्व है. उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन सभी धर्मो के पर्व व अनुष्ठानों में इस तरह की पहल ्रकरता है.
इस बार भी मसजिद व कब्रिस्तानों की सफाई तथा विभिन्न एजेंसियों की मदद से बिजली की आकर्षक सजावट की व्यवस्था की जायेगी. मेयर परिषद सदस्य श्री घटक ने कहा कि आसनसोल के निवासी सभी धर्मो के पर्व त्योहार एक साथ मिल कर मनाते हैं तथा एक दूसरे का सहयोग करते हैं. सभी जाति धर्म के लोगो के बीच सौहार्द पूर्ण माहौल बना रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola