आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट क्षेत्र में खुले पासपोर्ट सेवा केंद्र

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट क्षेत्र में पासपोर्ट सेवा केंद्र तथा रजिस्ट्रार ऑफ कामर्स की शाखा खोलने की मांग को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, राज्य के श्रममंत्री मलय घटक सह पश्चिम बंगाल के रजिस्ट्रार ऑफ फार्म को पत्र दिया. जानकारी गुरुवार को […]

विज्ञापन
रानीगंज : रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट क्षेत्र में पासपोर्ट सेवा केंद्र तथा रजिस्ट्रार ऑफ कामर्स की शाखा खोलने की मांग को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, राज्य के श्रममंत्री मलय घटक सह पश्चिम बंगाल के रजिस्ट्रार ऑफ फार्म को पत्र दिया.
जानकारी गुरुवार को चेंबर कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से चेंबर पदािधकािरयों ने दी. मौके पर चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान, सचिव ओमप्रकाश बाजोरिया, सलाहकार विजय खेतान, प्रवक्ता कन्हैया िसंह, कैलाश मोदी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
प्रवक्ता कन्हैया सिंह ने बताया कि आसनसोल-दुर्गापुर शिल्पांचल एक वृहद औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है.काफी संख्या में यहां बड़े तथा मध्य स्तर के फार्म है. इन फार्मों को व्यापार वृद्धि के लिये रजिस्ट्री करनी पड़ती है. लेिकन दुख का विषय है यहां फार्म ऑफ रजिस्ट्रार कार्यालय नहीं है. यहां के व्यापािरयों, उद्योगपतियों को फार्म रजिस्टर्ड करने के लिये कोलकाता जाना पड़ता है. इससे उनका काफी समय बर्बाद होता है. आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है. समस्या के समाधान के िलये क्षेत्र में रजिस्ट्रार कार्यालय खुलने से व्यापारी वर्ग काफी उपकृत होगा. सामाजिक संस्थाएं जो अपनी संस्था की रजिस्ट्री कराना चाहती हैं, वह भी लाभान्वित होंगी.
दूसरी ओर, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान ने बताया कि विस्तृत औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां के व्यापारियों को विदेश जाने के लिये पासपोर्ट अनिवार्य है. लेिकन कमिश्नरेट क्षेत्र में पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं होने के कारण उन्हें कोलकाता का चक्कर लगाना पड़ता है.
बंगाल में सिर्फ पासपोर्ट सेवा केंद्र कोलकाता तथा सिलीगुड़ी है. क्षेत्र के लोगों को कई बार पासपोर्ट बनाने के िलये कोलकाता जाना पड़ता है. इससे समय तथा पैसों की बर्बादी होती है. आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में कार्यालय खुलने से अंचल के नागरिक लाभािन्वत होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola